{"_id":"598e07f94f1c1bc26f8b4655","slug":"191502480377-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक माह बाद भी लूट की रिपोर्ट दर्ज नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक माह बाद भी लूट की रिपोर्ट दर्ज नहीं
Updated Sat, 12 Aug 2017 01:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक माह बाद भी लूट की रिपोर्ट दर्ज नहीं
बागपत। स्टूडियो संचालक से एक माह पूर्व हुई लूटपाट की घटना की पुलिस ने अभी तक रिपोर्ट भी दर्ज नहीं की है। पीड़ित थाने के चक्कर लगाकर थक चुका है। उसने शुक्रवार को एसपी दफ्तर पर शिकायत की है। अब्दुल्लापुर निवासी सुबोध का कहना है कि उसकी पिलाना में फोटो स्टूडियो है। छह जुलाई की रात करीब साढ़े नौ बजे स्टूडियो से अपने घर बाइक से लौट रहा था। रास्ते में बाइक सवार तीन बदमाशों ने मारपीट कर तमंचे के बल पर 12 हजार रुपये, लैपटॉप, कैमरे और अन्य सामान लूट लिया था। आरोप है कि वह तभी से ही थाने के ही चक्कर लगा रही है,लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। पीड़ित ने ग्रामीणों के साथ एसपी दफ्तर पर पहुंचकर केस के खुलासे की मांग की है।
पुलिस गाड़ी का सायरन सुनते ही भागे चोर
अमीनगर सराय । तेड़ा गांव निवासी किसान शंकर की नलकूप में बृहस्पतिवार रात चोर, चोरी करने के लिए पहुंच गए। इसी दौरान वहां से पुलिस की गाड़ी गुजरी। उसका सायरन सुनते ही चोर वहां से भाग गए। खेत में पहुंचे किसान को नलकूप में कुंबल हुई मिली। घटना की पुलिस से शिकायत की गई है।
मजदूरों के कमरे से सामान चोरी
चांदीनगर। ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे का निर्माण करने वाले मजदूर कपिल व राजेश निवासी भिलवाड़ी (राजस्थान) ने बताया कि वे लहचौड़ा गांव के पास एक कमरे में रहते है। बृहस्पतिवार रात कमरे पर पहुंचे तो ताला टूटा मिला और तीन हजार रुपये नगद, गैस सिलेंडर और अन्य सामान गायब मिला। उनका कहना है कि चोरों ने वारदात को अंजाम दिया है।