फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   बिनौली के शूटर सौरभ ने जर्मनी में लहराया परचम

बिनौली के शूटर सौरभ ने जर्मनी में लहराया परचम

Tue, 04 Jul 2017 12:47 AM IST
Updated Tue, 04 Jul 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
बिनौली के शूटर सौरभ ने जर्मनी में लहराया परचम
बिनौली (बागपत)। जर्मनी के शूल शहर मेें हुई जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप में वीर शाहमल रायफल क्लब के होनहार अंतरराष्ट्रीय शूटर सौरभ चौधरी ने टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर क्लब और जनपद का नाम रोशन किया है। सोमवार को रेंज पहुंचने पर उसका स्वागत किया गया।
विज्ञापन

जनपद मेरठ के कलीणा गांव निवासी अंतरराष्ट्रीय शूटर सौरभ चौधरी ने 22 से 29 जून तक जर्मनी के शूल शहर में संपन्न हुई जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारत देश का प्रतिनिधित्व करते हुए दस मीटर एयर पिस्टल जूनियर मेन कैटेगिरी में श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीता। चैंपियनशिप में हरियाणा, पंजाब आदि जगहों से आए शूटरों ने प्रतिभाग किया था। सोमवार को रेंज पहुंचने पर शूटर सौरभ का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। स्वागत करने वालों में कोच अमित श्योराण, नकुल शर्मा, नवाब राणा, मास्टर मांगेराम तोमर, अमित यादव, राजन राणा, सागर, मोहम्मद आरिफ, प्रशांत तोमर शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed