बागपत। शहर के ब्लॉक परिसर में रविवार को सम्मान समारोह हुआ। ग्राम विकास अधिकारी से सहायक विकास अधिकारी सहकारिता पद पर पदोन्नति होने पर उनको सम्मानित किया गया।
ग्राम विकास अधिकारी संघ द्वारा वीडीओ से एडीओ सहकारिता बने 19 कर्मियों का सम्मान समारोह किया। वहां सीडीओ नीरज कुमार श्रीवास्तव व डीडीओ अखिलेश कुमार चौबे ने संघ के जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार शर्मा, सुधीर रुहेला, प्रवेंद्र सिंह, संजय खोखर, विपिन चौहान, राकेश कुमार, गंगाराम, अजय, कृष्ण यादव, रविंद्र यादव, इमरान, मुकेश यादव, कृष्ण कुमार, मेमपाल, वीरेंद्रपाल, प्रवेंद्र तोमर, सुधीर पंवार, सुरेंद्र कुमार को पगड़ी पहनाकर स्वागत किया और ट्राफी देकर सम्मानित किया। सीडीओ ने कहा कि वह पहले की तरह आगे भी मेहनत के साथ कार्य करते रहे। इस दौरान डीपीआरओ अरुण अत्री, जिला कृषि अधिकारी बाल गोविंद यादव, बीडीओ केके पांडे, अनिल मान, संजीत कुमार, जोनी चौधरी, सुनील बंसल आदि मौजूद रहे।