{"_id":"670135822090b40e2d086186","slug":"18th-installment-reached-the-accounts-of-95-thousand-farmers-baghpat-news-c-28-1-bpt1002-119512-2024-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: 95 हजार किसानोें के खाते में पहुंची 18वीं किस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: 95 हजार किसानोें के खाते में पहुंची 18वीं किस्त
Sun, 06 Oct 2024 12:15 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Sun, 06 Oct 2024 12:15 AM IST
विज्ञापन
बागपत। जिले के 95 हजार 36 किसानों के खाते में शनिवार को प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना के तहत 18वीं किस्त भेज दी गई है। किसानों के खाते में 19 करोड़ 72 हजार रुपये केंद्र सरकार ने भेजे हैं।
जिले में एक लाख 12 हजार किसानों को प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना का लाभ दिया जा रहा है। शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों के खाते में 18वीं किस्त भेजी। जिले के 95036 किसानों के खाते में किस्त पहुंच गई है। इन किसानों के खाते में 19 करोड़ 72 हजार रुपये आए हैं। अभी 17 हजार किसान योजना से वंचित रह गए हैं। उपकृषि निदेशक दुर्विजय सिंह ने बताया कि इन किसानों की जांच चल रही है और जांच के बाद जल्द ही सभी किसानों के खाते में किस्त पहुंच जाएगी।
- किसानों ने देखा कार्यक्रम का सजीव प्रसारण
खेकड़ा। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत पीएम नरेंद्र मोदी ने शनिवार को किसानों के लिए 18वीं किस्त जारी की। कृषि विज्ञान केंद्र सभागार में किसानों को प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया गया। कार्यक्रम में 79 किसानों ने भाग लिया। इस मौके पर केंद्र के अध्यक्ष डा़ॅ लक्ष्मीकांत, कृषि विभाग के उप कृषि निदेशक दुर्विजय सिंह, अनीता यादव, डा़ॅ आनंद कुमार, डा़ॅ विकास कुमार मलिक, इंजीनियर गौरव शर्मा, देव कुमार मौजूद रहे।