फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   अवैध वसूली की शिकायत पर विद्युत निगम के अफसर हरकत में आए

अवैध वसूली की शिकायत पर विद्युत निगम के अफसर हरकत में आए

Thu, 16 May 2019 01:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 May 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
अवैध वसूली की शिकायत पर विद्युत निगम के अफसर हरकत में आए
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

अमर उजाला में प्रमुखता से प्रकाशित खबर मीटर रींडिग के नाम पर मीटर रीडर कर रहे उपभोक्ताओं से अवैध वसूली से ऊर्जा निगम के अफसरों में अफरा-तफरी मच गई। निगम के राजस्व में नुकसान व उपभोक्ताओं का उत्पीड़न देखकर एसई के निर्देश पर मुख्य शिकायत केंद्र में तैनात एसडीओ ने नगर व देहात क्षेत्र में प्राइवेट तौर पर कार्य कर रहे मीटर रीडरों के सुपरवाइजरों को अल्टीमेटम देकर चेतावनी दी और साफ तौर पर कहा यदि उपभोक्ताओं की शिकायत मिलती है तो सीधे तौर पर सुपरवाइजर और संबंधित मीटर रीडर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
उल्लेखनीय है कि उपभोक्ताओं के यहां पर मीटर रींडिग लेने के लिए ऊर्जा निगम के अफसरों ने प्राइवेट कंपनियों से एग्रीमेंट कर रखा है और कंपनियों ने प्राइवेट युवक नगर व देहात क्षेत्र में मीटर रींडिग लेने के लिए लगा रखे हैं। दो दिन पहले नगर क्षेत्र के उपभोक्ताओं ने मुख्य शिकायत केंद्र में हंगामा किया । उपभोक्ताओं का आरोप था कि मीटर रींडिग लेने का काम विभाग की बजाय प्राइवेट लोगों के लिए ज्यादा फायदेमंद साबित हो रहा है। मीटर रींडिग में लगे प्राइवेट कर्मचारी इस गोरखधंधे को फलीभूत करने में लगे हैं। मीटरों में फाल्ट बताकर जमकर अवैध वसूली की जा रही है।
विज्ञापन

अमर उजाला ने लोगों की समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया तो एसई रामबीर सिंह ने इससे गंभीरता से लिया और एसडीओ विकास अहलावत को निर्देश दिया कि वे इस संबंध में मीटर रीडरों के सुपरवाइजरों को पत्र लिखकर गड़बड़ी मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। एसई के निर्देश पर एसडीओ विकास अहलावत ने नगरीय व देहात क्षेत्र के मीटर रीडरों व उनके सुपरवाइजरों को पत्र भेजकर दो टूक चेतावनी दी है कि यदि भविष्य में कोई उपभोक्ता इस संबंध में शिकायत करता है तो एग्रीमेेंट निरस्त कर संबंधित सुपरवाइजर व मीटर रीडरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। साथ ही संबंधित मीटर रीडरों व सुपरवाइजरों को ब्लैक लिस्ट कर दिया जाएगा, ताकि वे किसी अन्य कंपनी मेें कार्य न कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed