फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   आचार संहिता लगते ही होर्डिंग और बैनर पर चला चाबुक

आचार संहिता लगते ही होर्डिंग और बैनर पर चला चाबुक

Mon, 11 Mar 2019 01:23 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Mar 2019 01:23 AM IST
विज्ञापन
आचार संहिता लगते ही होर्डिंग और बैनर पर चला चाबुक
बागपत। आचार संहिता लगते ही प्रशासन ने प्रचार होर्डिंग उतरवाकर कब्जे में लिए। बागपत, बड़ौत और खेकड़ा में होर्डिंग उतरवाए गए। डीएम पवन कुमार ने कहा कि आचार संहिता का उल्लंघन करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

रविवार को चुनाव आयोग ने चुनाव की तिथियों का एलान कर दिया। आचार संहिता लगते ही डीएम पवन कुमार के निर्देश पर तहसीलदार रामनयन सिंह के नेतृत्व में प्रशासन और पालिका की टीम राष्ट्रवंदना चौक पर पहुंची। यहां पर विभिन्न राजनीतिक दलों के होर्डिंग उतरवाए गए। दिल्ली रोड, मेरठ रोड, होली चौक, चमरावल रोड, त्यागी मार्केट में अभियान चलाया गया। इसके अलावा जिले के खेकड़ा और बड़ौत में भी प्रशासन की टीम ने अभियान चलाया। प्रचार होर्डिंग उतरवाकर कब्जे में लिए। पहले ही दिन जिले में करीब तीन सौ होर्डिंग और पोस्टर प्रशासन ने उतरवाए हैं। डीएम पवन कुमार ने बताया कि आचार संहिता का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आमजन और राजनीतिक दलों को चुनाव आयोग ने जो निर्देश दिए हैं, उनका हर हाल में पालन करना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन


24 घंटे में क्लीन होंगे सरकारी भवन : डीएम
बागपत। डीएम पवन कुमार और एसपी शैलेश कुमार पांडेय के नेतृत्व में पुलिस-प्रशासन की टीम ने होर्डिंग और बैनर उतरवाए। डीएम ने कहा कि 24 घंटे में सरकारी भवनों से प्रचार सामग्री को उतरवाने का लक्ष्य रखा गया है। पुलिस की करीब 20 टीमों का गठन किया । डीएम ने बागपत शहर के अलावा बड़ौत में चेकिंग अभियान चलाया और होर्डिंग उतरवाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कलक्ट्रेट में लगाई गई टीम
बागपत। डीएम पवन कुमार ने कलक्ट्रेट को प्रचार सामग्री से क्लीन कराने के लिए टीम लगा दी है। उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।

खुद भी उतारने लगे बैनर
बागपत। आचार संहिता लगते ही कई होर्डिंग एजेंसी ने खुद भी होर्डिंग उतारने शुरू कर दिए। एजेंसियों के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और होर्डिंग उतारे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed