{"_id":"5c6dad2cbdec224b6317be51","slug":"181550691628-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुस्लिमों ने आतंकवाद के खिलाफ निकाली रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुस्लिमों ने आतंकवाद के खिलाफ निकाली रैली
विज्ञापन
रमाला (बागपत)। असारा में मुस्लिम समाज के लोगों ने आतंकवाद के खिलाफ रैली निकाली। पुलवामा में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे भी लगाए गए।
कारी मोहम्मद तारिक फलाही और जावेद चौधरी के नेतृत्व में आतंकवाद के खिलाफ रैली निकाली। रैली में ग्रामीण पाकिस्तान मुर्दाबाद, हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाते चले। इस दौरान रैली में शामिल लोग हाथों में तिरंगा लिए हुए थे। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि दुख की घड़ी में देश की सेना और हुकूमत के साथ कंधे से कंधा मिलाकर हर वक्त खड़ा है। देश से आतंकवाद का खात्मा किया जाए। देश के जवानों पर गर्व है कि वे अपनी जान पर खेलकर देश की हिफाजत करते हैं। वीर शहीदों को नमन करते हैं। केंद्र सरकार और सेना को पाकिस्तान और आतंकी ताकतों को मुंह तोड़ जवाब देना चाहिए। इस मौके पर पुलवामा में शहीद हुए सीआरपीएफ के जवानों को श्रद्धांजलि दी। इसमें फैयाज, चौधरी हाफिज, नसीम, जावेद, अमीर, आदम चौधरी, मोहम्मद शकील, मोहम्मद राशिद, मोहम्मद इंतजार आदि रहे।
बच्चों ने कैंडल जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी
दोघट (बागपत)। पलड़ी गांव में कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ के जवानों को बच्चों ने कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर महक, दिव्या, नव्या, आस्था, अक्षिता, आशी, शिवानी, सोफिया, रिया, अर्जुन, प्रवीण, चिराग, वारिस आदि रहे।
विज्ञापन
तीरंदाजों ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि
दोघट। वेदवान आर्चरी एकेडमी धनौरा में शोकसभा हुई। इसमें तीरंदाजों ने जवानों को श्रद्धांजलि दी। इसमें बागपत तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष रणवीर सिंह, जितेंद्र सिंह, प्रवीण, अनिल कुमार, बिजेंद्र सिंह, मास्टर विकास आदि उपस्थित रहे। पलड़ी गांव में मुस्लिम समाज के लोगों ने पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजली दी। इसमें यामीन खां, सावन, मेहरबान, असगर अली, सईद, नजीर, डॉ. रहीसुद्दीन, डॉ. वकील अहमद, अरशद, नूर हसन, शब्बीर आदि रहे।