{"_id":"5c61d116bdec2217f558830e","slug":"181549914390-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोगों का एक्सईएन प्रथम दफ्तर में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोगों का एक्सईएन प्रथम दफ्तर में हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
नाराज लोगों ने एक्सईएन प्रथम कार्यालय में हंगामा किया और दफ्तर में सक्रिय दलालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस दौरान उनकी विद्युत कर्मचारियों से नोकझोंक हुई। एसडीओ ने नाराज लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया और आश्वासन दिया कि कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरे में दलालों की फुटेज निकाली जाएगी। उन्होंने उपभोक्ताओं से ओटीएस योजना के तहत लाभ उठाने की अपील की।
नाराज लोगों ने कहा कि विद्युत निगम में ओटीएस योजना संचालित कर रखी है, इसकी अंतिम तिथि 15 फरवरी है। जैसे-जैसे योजना की अंतिम तिथि पास आ रही है, वैसे-वैसे योजना का लाभ उठाने के लिए लोगों की भीड़ कार्यालय पर उमड़ रही है। आरोप लगाया कि कार्यालय पर पिछले कई माह से दलाल सक्रिय हैं, जो कार्यालय में लोगों से ठगी कर रहे हैं। इसका साक्ष्य कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरों में देखे जा सकते हैं।
सूचना पर एसडीओ गोपाल मौके पर पहुंचे और नाराज लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया। साथ ही उनको आश्वासन दिया कि एसई रामबीर सिंह के निर्देशन मेें निगम के कर्मचारी पारदर्शिता के साथ ईमानदारी से काम कर रहे हैं, यदि कोई दलाल कार्यालय में सक्रिय है तो सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के माध्यम से उन्हें चिन्हित कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान उन्होंने समय पर बिल जमा करने, बिजली चोरी न करने व ओटीएस योजना का लाभ उठाने की अपील की। इस दौरान बलजोर, ब्रजपाल, देवेंद्र, गौरव, रवि, सोनू, सुधीर, प्रमोद, कपिल आदि रहे।