{"_id":"5c3253fcbdec225697311e88","slug":"181546802172-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन से वंचितों को मिलेगा अन्न अभियान का लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन से वंचितों को मिलेगा अन्न अभियान का लाभ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। राशन से वंचित लोगों को अन्न अभियान का लाभ मिलेगा। उन लोगों को योजना का लाभ दिलाया जाएगा जो पात्र हैं और योजना से वंचित रह गए हैं। इसके लिए 11 जनवरी को विशेष अभियान चलेगा। कर्मचारी रोस्टर के अनुसार गांव पंचायतों में मौजूद रहकर फार्म भरवाएंगे। अभियान के तहत कार्य होगा।
सस्ते राशन का लाभ हर लाभार्थी को मिले, इसके लिए अन्न योजना तैयार की गई है। 20 जनवरी तक हर रोज राशन वितरण से लेकर पात्रों को राशन उपलब्ध कराने तक कार्य चलेगा। डीएम ने इसके अधिकारियों की नियुक्ति और अभियान निष्पक्ष तरीके से चलाने के निर्देश दिए हैं। पर्यवेक्षणीय अधिकारियों की आख्या की क्रॉस चेकिंग करने हेतु सत्यापन अधिकारियों को नियुक्त किया। ई-पॉस मशीन से कराए जा रहे खाद्यान्न पर्यवेक्षण अधिकारी वितरण कार्य सुनिश्चित कराया जाएगा। 11 जनवरी तक ब्लॉक, तहसील स्तरीय अधिकारी रोस्टर के अनुसार ग्राम पंचायतों में छूटे व्यक्तियों का चिन्हित किया जाएगा। उनके नाम पात्रता सूची में शामिल किया जाएगा। 14 जनवरी तक जिला पूर्ति अधिकारी को सूची उपलब्ध कराई जाएगी। उचित दर दुकान स्तरीय सतर्कता समितियों की बैठक होगी। ब्लॉक स्तरीय सतर्कता समितियों की बैठक में गणमान्य व्यक्तियों ओर जनप्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया जाएगा। जिला स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक डीएम की अध्यक्षता में होगी। डीएम ऋषिरेंद्र कुमार ने सभी नामित अधिकारी और जिला पूर्ति अधिकारी को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया है।
20 जनवरी तक होने वाले कार्य
बागपत। पांच जनवरी से 20 जनवरी तक पर्यवेक्षणीय अधिकारियों की उपस्थिति में खाद्यान्न वितरण, ई-पॉस मशीनों द्वारा कराए जा रहे खाद्यान्न का पर्यवेक्षण, योजनाओं का प्रचार - प्रसार, छह से 11 जनवरी तक समाज के छूटे कमजोर वर्गों के लाभार्थियों को पात्रता सूची में शामिल कराना, छह से 15 जनवरी तक उचित दर दुकान स्तरीय सतर्कता समितियों की बैठक, 16 से 18 जनवरी तक ब्लॉक स्तरीय सतर्कता समितियों की बैठक, 19 जनवरी को जिला स्तरीय समितियों की बैठक और 20 जनवरी को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2003 शीर्षक का व्याख्यान होगा।