{"_id":"5c3252aabdec2256ce082041","slug":"181546801834-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आवारा पशुओं का प्रबंध करें सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आवारा पशुओं का प्रबंध करें सरकार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोघट (बागपत)। रालोद सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष कर्नल ब्रह्म पाल सिंह ने कहा कि आवारा पशु किसानों की फसलों को बर्बाद कर रहे हैं। इससे क्षेत्र के किसान परेशान हैं। उन्होंने कहा सरकार को आवारा पशुओं का प्रबंध करना चाहिए। साथ ही चेतावनी दी कि यदि 10 जनवरी तक जिला प्रशासन ने आवारा पशुओं का प्रबंध नहीं किया तो 11 जनवरी के बाद रालोद कार्यकर्ता आवारा पशुओं को तहसील, थाने और कलक्ट्रेट में लाकर बंद कर देंगे। कर्नल ब्रह्म पाल सिंह तवेला गढ़ी गांव में देवेंद्र प्रधान के आवास पर पत्रकारों से बातचीत की। इस मौके पर कार्यकर्ताओं से किसान की जनविरोधियों नीतियों का प्रचार करने को कहा। उन्होंने कहा भाजपा सरकार किसान मजदूर विरोधी है। इसमें सुरेश राणा जिला संयोजक, मनोज तोमर, सत्यब्रहम तोमर, अरुण रमाला, आनंद छिल्लर, रामछैल पंवार, सूबेदार प्रताप सिंह, बिजेंद्र राणा, तेजपाल सिंह आदि रहे।
निधन पर शोक जताया
दोघट (बागपत)। तवेला गढ़ी गांव में किसान सेवा सहकारी समिति, दाहा के पूर्व चेयरमैन तोहप सिंह की शोकसभा हुई। इसमें मास्टर सुरेश राणा, चौधरी राजेंद्र सिंह, मास्टर रण सिंह पंवार, संजय राणा, महिपाल प्रधान, बिजेंद्र राणा, बाबा भोलर, ब्रजपाल राणा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
निधन पर शोक जताया
दोघट (बागपत)। तवेला गढ़ी गांव में किसान सेवा सहकारी समिति, दाहा के पूर्व चेयरमैन तोहप सिंह की शोकसभा हुई। इसमें मास्टर सुरेश राणा, चौधरी राजेंद्र सिंह, मास्टर रण सिंह पंवार, संजय राणा, महिपाल प्रधान, बिजेंद्र राणा, बाबा भोलर, ब्रजपाल राणा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन