फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   जिले में 4.16 लाख पौधों का होगा रोपण

जिले में 4.16 लाख पौधों का होगा रोपण

Mon, 07 Jan 2019 12:35 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jan 2019 12:35 AM IST
विज्ञापन
जिले में 4.16 लाख पौधों का होगा रोपण
बागपत। जिले में 4.16 लाख पौधों का रोपण होगा। 15 अगस्त को एक ही दिन दो लाख पौधे लगाए जाएंगे। ब्लॉक स्तर पर बीडीओ को लक्ष्य सौंपा है। सीडीओ ने सभी बीडीओ को समय रहते पूरा करने और एक ही दिन होने वाले पौधरोपण अभियान को सफल बनाने के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन

जिला स्तर पर लक्ष्य सौंपे हैं। बागपत जनपद को 415600 पौधरोपण करने का लक्ष्य दिया है। 15 अगस्त को वृहद स्तर पर पौधे लगाए जाएंगे। सीडीओ ने लक्ष्य के अनुरूप प्रत्येक ब्लॉक के बीडीओ को लक्ष्य का बंटवारा कर दिया है। निर्देशित किया कि समय रहे पौधों को तैयार कर लिया जाए, ताकि समय पर रोपण हो सके। उन्होंने बताया कि पूरे जिले में 4.15 लाख पेड़ लगाए जाएंगे। इसके तहत ब्लॉकों को लक्ष्य बांटे हैं। सीडीओ ने कहा कि समय पर अभियान को सफल बनाया जाएगा। लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगी। जो भी लक्ष्य दिया है, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


ब्लॉक लक्ष्य
बागपत 74800
बड़ौत 74800
बिनौली 90100
छपरौली 44200
खेकड़ा 62900
पिलाना 69700

15 अगस्त से पहले और 15 अगस्त के दिन का लक्ष्य
बागपत। सीडीओ पीसी जायसवाल ने बताया कि 15 अगस्त से पहले बागपत में 37400, बड़ौत 37400, बिनौली 45050,छपरौली 22100, खेकड़ा में 31450, पिलाना में 34850 पौधरोपण होगा। इसी लक्ष्य के अनुसार 15 अगस्त के दिन 208250 पौधे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed