{"_id":"5c325138bdec2256f16c0722","slug":"181546801464-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौर्य ने उछाला नारा, मोदी सबकी आस-बाकी सब बकवास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौर्य ने उछाला नारा, मोदी सबकी आस-बाकी सब बकवास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)। लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटे भाजपा नेताओं ने सरकार की योजनाएं गिनाई। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मोदी सबकी आस है, बाकी सब बकवास है, का नारा भी उछाला। महा गठबंधन पर निशाना साधा। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की ओर से कराए कार्यों की सराहना की। राम मंदिर पर भी भाजपा के खुले समर्थन की बात कहकर स्पष्ट कर दिया कि चुनाव में हिंदुत्व भी मुद्दा रहेगा।
पश्चिमी क्षेत्र का त्रिस्तरीय पंचायत सम्मेलन आयोजित कर ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्यों को लुभाने का प्रयास किया। मंच से कहा गया कि भाजपा ने ही प्रधानों को अधिक अधिकार दिए हैं, सीधा उनके खातों में विकास कार्यों के लिए बजट भेजा जा रहा है। प्रधान निधि बनाई गई है। गांवों में स्वच्छ व सुंदर बनाने का काम भी भाजपा कर रही है। प्रधानों और क्षेत्र पंचायत सदस्यों को लुभाने का प्रयास किया। मौर्य ने महागठबंधन के नेताओं के अलावा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर भी कटाक्ष किए। सपा, बसपा पर निशाना साधा। कार्यकर्ताओं से चुनाव की तैयारी में जुटने और सरकार की योजनाओं को आम आदमी तक पहुंचाने की बात कही।