{"_id":"5c0ebdf2bdec22416829269c","slug":"181544470002-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठेकेदार ने पत्थर डालकर यमुना की धार को मोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठेकेदार ने पत्थर डालकर यमुना की धार को मोड़ा
Updated Tue, 11 Dec 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
छपरौली खादर में रेत खनन ठेकेदारों ने यमुना की धार को पत्थर आदि डाल मोड़ दिया। इससे कस्बे के लोगों में आक्रोश व्याप्त है। इसकी शिकायत उच्च अधिकारियों को करेंगे।
छपरौली में खनन ठेकेदारों द्वारा ओवरलोडिंग ट्रकों के द्वारा रेत खनन किया जा रहा है और सरकार को इससे राजस्व को भारी नुकसान हो रहा है। ठेकेदारों ने पोप लेन मशीन से यमुना नदी में गहरे गड्ढे खोद दिए हैं इससे बच्चों के नदी में डूबने की आशंका बढ़ गई है। इतना ही नहीं ठेकेदारों ने पत्थर आदि डालकर यमुना की धार को भी मोड़ दिया। इससे कस्बावासियों में भारी आक्रोश है और वे इस संबंध में उच्च अधिकारियों को शिकायत करेंगे। इस संबंध में एसडीएम आशीष कुमार ने कहा कस्बे के लोगों की शिकायत की जांच कराई जाएगी। नदी में अवैध खनन बर्दाश्त नहीं होगा। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।