{"_id":"5c097b60bdec2241c31d22c5","slug":"181544125280-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भुगतान और किसानों के गन्ने का इंतजाम करें सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भुगतान और किसानों के गन्ने का इंतजाम करें सरकार
Updated Fri, 07 Dec 2018 01:11 AM IST
विज्ञापन
बागपत। छपरौली क्षेत्र के कुरड़ी गांव में किसानों की सभा हुई। किसानों ने कहा कि केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह आशंका जता चुके हैं कि मलकपुर मिल मालिक उमेश मोदी विदेश भाग सकता है। अब सरकार को किसानों के भुगतान और गन्ने का इंतजाम करना चाहिए।
बृहस्पतिवार को किसान सरदार सिंह के आवास पर सभा हुई। सरदार सिंह ने कहा कि केंद्रीय मंत्री के पत्र को सरकार को गंभीरता से लेना चाहिए। मिल मालिक अगर विदेश भाग गया तो किसान क्या करेंगे। सरकार को यह जिम्मेदारी अपने ऊपर लेनी चाहिए। गन्ना राज्यमंत्री सुरेश राणा ने भी बार-बार भुगतान दिलाने की बात कही, लेकिन अभी तक भुगतान नहीं हो सका है। किसान की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है, अब सरकार को ही भुगतान अपने खाते से करना चाहिए। सरकार मिल मालिक से जैसे चाहे इन रुपयों की वसूली कर लें। वर्तमान पेराई सत्र में भी किसानों के सामने समस्याएं खड़ी हैं। इंडेंट जारी नहीं हो रहा है। पर्चियां गलत जारी कर दी गई हैं। आखिर किसान कहां जाएं। महिपाल सिंह, पिंकल, अशोक कुमार, सहेदव सिंह, जितेंद्र सिंह, सतपाल, वीरपाल, हरपाल मौजूद रहे।