{"_id":"5c0042edbdec22415a7f9eaa","slug":"181543521005-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों को स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों को स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक
Updated Fri, 30 Nov 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
बिनौली (बागपत)। बरनावा के लाक्षागृह स्थित श्री महानंद संस्कृत विद्यालय गुरुकुल में बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य जागरूकता गोष्ठी हुई। इसमें विशेषज्ञ चिकित्सकों ने स्वास्थ्य सुरक्षा की जानकारी दी।
बामरा आरोग्य ट्रस्ट गुरुग्राम हरियाणा के तत्वावधान में आयोजित गोष्ठी का शुभारंभ आचार्य विनोद शास्त्री ने किया। गोष्ठी में वरिष्ठ होम्योपैथिक विशेषज्ञ डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में तमाम असाध्य बीमारी पनप रही हैं। असाध्य रोगों से बचाव के जागरूकता जरूरी है। उन्होंने होम्योपैथी चिकित्सा को कारगर बताया तथा विभिन्न बीमारियों में इस चिकित्सा पद्धति के लाभ बताए। प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. अनिल कुमार चौहान ने गुरुकुल के छात्रों को स्वास्थ्य सुरक्षा के उपाय बताए। उन्होंने भारतीय दर्शन व संस्कृति को स्वास्थ्य का अभिन्न अंग बताया और छात्रों की स्वास्थ्य जांच कर दवा दी।
गोष्ठी की अध्यक्षता यशोधर्मा सोलंकी ने की। संचालन संजीव आर्य ने किया। इस दौरान अरविंद शास्त्री, करतार सिंह, शिवकुमार त्यागी, गुरुवचन शास्त्री, विजय कुमार, वीर सिंह, मूलचंद, सुनील शास्त्री, अंकुर भारद्वाज आदि रहे।