{"_id":"5bf7058bbdec22414e430901","slug":"181542915467-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डग्गामार वाहनों का संचालन बंद कराने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डग्गामार वाहनों का संचालन बंद कराने की मांग
Updated Fri, 23 Nov 2018 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। प्राइवेट बस संचालकों ने डीएम से शिकायत कर मार्ग पर डग्गामार वाहनों को संचालन बंद करवाने की मांग की। उनका कहना था कि इससे प्राइवेट बस संचालकों के साथ-साथ रोडवेज विभाग को भी नुकसान हो रहा है। डीएम ने उन्हें कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट में प्राइवेट बसों के संचालक डीएम ऋषिरेंद्र कुमार से मिले। उन्होंने बताया कि विभिन्न मार्गों पर प्राइवेट बसें चल रही हैं। इन मार्गों पर डग्गामार वाहन भी संचालित हैं। इससे उन्हें आर्थिक हानि का सामना करना पड़ रहा है। वहीं वह तेज रफ्तार में वाहनों को चलाकर सवारियों की जान को भी जोखिम में डाल देते हैं। पूर्व में मेरठ-बागपत मार्ग पर कईं हादसे भी हो चुके हैं। वहीं इनकी वजह से ही रोडवेज विभाग को भी लाखों रुपये के नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने इन डग्गामार वाहनों को बंद करवाए जाने की मांग की। प्रबंधक हिम्मत सिंह, अध्यक्ष नीरज, रिपुदमन, प्रमोद त्यागी, धर्मेंद्र, लति, अनिल जैन, दिनेश कुमार, बुद्धप्रकाश, राजकुमार, राकेश, नसीम, सुशील बंसल मौजूद रहे।