{"_id":"5bf4680dbdec226992759e91","slug":"181542744077-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वर्ण पदक लेकर लौटे खिलाड़ी को सम्मानित किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वर्ण पदक लेकर लौटे खिलाड़ी को सम्मानित किया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
खेल प्रेमियों ने आचार्य खेड़ा गांव में सोमवार को शामली में हुई इंटरनेशनल स्कूल चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ी को सम्मानित किया।
समारोह का शुभारंभ प्रधान गूंगा खेड़ी संजीव कुमार, नानक खान दरोगा, पूर्व डिप्टी कमिश्नर रोशन लाल ने संयुक्त रूप से किया। वक्ताओं ने कहा कि आज गांव के युवा अपनी प्रतिभा के दम पर खेलों में पदक जीत कर गांव का नाम जनपद मेें रोशन कर रहे हैं। बताया कि शामली के सिल्वर बेल्स पब्लिक स्कूल में 9 से 10 फरवरी तक उप्र ताईक्वांडो फेडरेशन के तत्वावधान इंटरनेशनल स्कूल चैंपियनशिप चली। इसमें गांव के खिलाड़ी सोयब सैफी पुत्र सहराज ने जूनियर वर्ग में 45 किग्रा भार वर्ग मेें मुजफ्फरनगर के इमरान, शामली के राहुल और बिजनौर के सक्षम को हराकर स्वर्ण पदक जीता। कोच वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ जेकेडी अफताब सैफी ने बताया कि प्रतियोगिता में 450 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इसमें नूर हसन, रमजानी, बाबू खान, दीन मोहम्मद, मास्टर फिरोज खान सैफी, नवाब अली, शौकत अली, इमरान खान आदि रहे।