फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   कोल्हू पर गन्ने का टोटा, मंडी में घटी गुड़ की आवक

कोल्हू पर गन्ने का टोटा, मंडी में घटी गुड़ की आवक

Sat, 17 Nov 2018 01:31 AM IST
Updated Sat, 17 Nov 2018 01:31 AM IST
विज्ञापन
कोल्हू पर गन्ने का टोटा, मंडी में घटी गुड़ की आवक
बागपत। चीनी मिलों का पेराई सत्र शुरू होते ही कोल्हू उद्योग पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। कोल्हू पर गन्ने और मंडी में गुड़ की आवक 15 दिन में ही तीस फीसदी तक घट गई है। किसानों ने चीनी मिलों का रुख किया है। कोल्हू पर कम भाव मिलना इसकी बड़ी वजह है।
विज्ञापन

बागपत की तीनों चीनी मिलों ने 31 अक्तूबर को पेराई शुरू की, लेकिन कोल्हू पर गन्ने की आपूर्ति सितंबर से ही शुरू हो गई । करीब डेढ़ माह तक कोल्हू पर गन्ने की आपूर्ति खूब रही और मंडी में गुड़ की बेहतर आवक रही, लेकिन जैसे ही चीनी मिलों ने पेराई सत्र शुरू किया कोल्हू उद्योग पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। गन्ने की आवक 50 फीसदी ही रह गई है। बड़का गांव के कोल्हू संचालक ओमप्रकाश, भोपाल, ओमी और वेदू का कहना है कि चीनी मिल चलने से गन्ने की आपूर्ति कोल्हू पर घट गई है। जिस वजह से उन्हें भी अब नुकसान उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन



मंडी में 30 फीसदी गुड़ हुआ कम
बागपत। पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष एवं गुड़ व्यापारी संघ के अध्यक्ष प्रमोद पालीवाल ने बताया कि 15 दिन आवक कम हुई है। इसकी वजह चीनी मिलों का पेराई सत्र शुरू होना है। किसान अब कोल्हू के बजाए अधिक गन्ने की सप्लाई चीनी मिलों पर भी कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



भाव का अंतर भी बड़ी वजह
बागपत। कोल्हू पर किसानों को सिर्फ 200 रुपये प्रति कुंतल का भाव ही मिल रहा है, जबकि चीनी मिल पर अधिक भाव है। ऐसे में किसान पेराई सत्र शुरू होते ही कोल्हू से हट रहे हैं।


खांडसारी इकाइयों का भी यही हाल
बागपत। खांडसारी इकाइयों पर भी गन्ने की आवक कम हुई है। जिले में कई खांडसारी इकाइयां संचालित हैं, इनमें गुड़ के बजाए खांड़ बनाने का कार्य किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed