फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   शिक्षण संस्थाओं में याद किए गए चाचा नेहरू

शिक्षण संस्थाओं में याद किए गए चाचा नेहरू

Thu, 15 Nov 2018 12:51 AM IST
Updated Thu, 15 Nov 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
शिक्षण संस्थाओं में याद किए गए चाचा नेहरू
शिक्षण संस्थाओं में याद किए गए चाचा नेहरू
विज्ञापन

बागपत। जिलेभर में प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्म दिवस शिक्षण संस्थाओं में बाल दिवस के रूप में मनाई गई। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। गोष्ठियों के माध्यम से जानकारियां दी गई। चाचा नेहरू के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला गया।
इंद्रप्रस्थ पब्लिक स्कूल काठा में चाचा नेहरू की जयंती धूमधाम से मनाई गई। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। शुभारंभ प्रबंधक अजय चौधरी, अध्यक्षा शशि चौधरी, प्रबंधन समिति के सदस्य अक्षय चौधरी, अविका चोधरी, उपप्रधानाचार्य गौरव कुमार झा, हेड मिस्ट्रेस रंजन त्यागी ने किया। अजय चौधरी ने चाचा नेहरू के जीवन पर प्रकाश डाला। संस्थान में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

डीएवी पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य डॉ. मुकेश कुमार गुप्ता ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ कराया। जादूगर ने मैजिक शो कराया। प्रधानाचार्य ने चाचा नेहरू के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनएस पब्लिक स्कूल काठा में प्रबंधक आनंद चौधरी, शिक्षा निदेशक रामसेवक शर्मा, प्रदीप कुमार, अंजेश यादव, अरूण शर्मा, प्रदीप डागर, अरूण यादव शिखा त्यागी ने पंडित नेहरू के जीवन के बारे में जानकारी दी। गेटवे इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षकों और छात्रों के बीच कई खेल स्पर्धाएं कराई गईं। चाचा नेहरू की जयंती पर केक काटा गया। प्रधानाचार्य अमित चौहान, प्रतिभा राज, संजय शर्मा, मनोरमा, पूजा, पंकज त्यागी, नुपुर सिंह, राजीव दीक्षित, अमित नैन, विकास सैनी का सहयोग रहा।
सेंट एजेंल्स पब्लिक स्कूल में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता कराई गई। प्रबंधक अजय गोयल, बबलेश, प्रदीप सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे। डीपीएस जूनियर पब्लिक स्कूल में विभिन्न कार्यक्रम हुए। जादू का शॉ आयोजित किया गया। इसका बच्चों ने लुत्फ उठाया। प्रबंधक नितिन कुमार मानव, रूचि जैन, अल्पना, प्रीति, शिवानी, संगीता, साक्षी, कुसुम मानव का सहयोग रहा। लक्ष्य पब्लिक स्कूल में मेले का आयोजन किया गया। शुभारंभ चेयरमैन बीके शर्मा, एजूकेशन एडवाइजर बीएस शर्मा, प्रधानाचार्य रूचिरा, उपप्रधानाचार्य सविता शर्मा ने किया।
सरूरपुर कलां के प्राथमिक विद्यालय नंबर तीन में चाचा नेहरू की जयंती को बाल दिवस के रूप में मनाया। बबीता नैन, सविता, संगीता, रेखा, पूनम, गीता, सविता का सहयोग रहा। छपरौली क्षेत्र के विश्व भारती विद्यापीठ में बाल दिवस मनाया गया। प्रधानाचार्य डॉ. देवव्रत शास्त्री, पवन कुमार, राजेश कुमार, बरखा जैन, उपेंद्र कुमार, रीना आर्या का सहयोग रहा। सरूरपुर कलां गांव स्थित आदि पब्लिक स्कूल में बाल दिवस मनाया। विभिन्न कार्यक्रम हुए। अग्रवाल मंडी टटीरी स्थित महाराणा प्रताप पब्लिक स्कूल में बाल दिवस मनाया। प्रधानाचार्य प्रीति वर्मा, प्रिंयका आर्या, प्रमोद कुमार, दीपक, अमरदीप, सुशीला, कौशल, पूजा शर्मा मौजूद रहे। वैदिक कन्या डिग्री कालेज में बाल दिवस मनाया। डॉ. अल्पना जैन, शिल्पा, अनिता सिंह, ममता आर्या, अनिता मनचंदा, डॉ. बबीता रानी, रेनू वर्मा, सुमन शर्मा, संजय सैनी, प्रेमवती, रामकिशोर, अनिल मौजूद रहे। शहीद मनवीर नेशनल स्कूल में जयंती मनाई। विभिन्न प्रतियोगिताएं हुई। प्रबंधक पुरूषोत्तम, प्रधानाचार्य केके अजीत ने जानकारी दी।
पैरामाउंट पब्लिक स्कूल में बाल दिवस मनाया। प्रधानाचार्य शक्ति सिंह, प्रबंधक राकेश कुमार, बिजेंद्र कुमार का सहयोग रहा। सर्वोदय पब्लिक स्कूल में बाल दिवस धूमधाम से मनाया। शुभारंभ प्रबंधक जयचंद दारोगा और निदेशक महक सिंह हुड्डा ने किया। विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। प्रबंधक समिति से प्रमोद पंवार, अवध कुमार ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। शिवानी शर्मा, अशा चौहान, रचना शर्मा, नेहा, प्रेरणा, सचिन, विनय का सहयोग रहा।
----
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पंडित नेहरू को याद किया
बागपत। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती मनाई। नगर पालिका स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। बच्चों को टॉफिया वितरित की। सेवादल के जिलाध्यक्ष वकील अहमद, जिला उपाध्यक्ष अनिल उपाध्याय, आलोक शर्मा, युनुस, दीपक शर्मा, असलम, दुर्वेश तयागी, अरविंद कुमार, अकरम, हारूण मौजूद रहे।
-------------------
योगा में बड़ौत, सांस्कृतिक कार्यक्रम में छपरौली की टीम प्रथम
बागपत। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से बाल दिवस पर पुलिस परेड मैदान और जिला क्रीड़ा हाल में दो दिवसीय ब्लॉक स्तर की खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शुभारंभ कार्यवाहक बीएसए विनोद कुमार वर्मा ने किया। व्यायाम शिक्षक सुनील वशिष्ठ ने बताया कि पहले दिन बालक वर्ग की खो-खो प्रतियोगिता में बिनौली, पिलाना द्वितीय, कबड्डी में बड़ौत प्रथम, खेकड़ा द्वितीय, जूनियर स्तर खो-खो में खेकड़ा प्रथम, बड़ौत द्वितीय, कबड्डी में खेकड़ा प्रथम, बिनौलीं द्वितीय, योगा में बड़ौत प्रथम, छपरौली द्वितीय, सांस्कृतिक कार्यक्रम में छपरौली प्रथम रही। बालिका वर्ग की खो-खो में छपरौली प्रथम, बड़ौत द्वितीय, कबड्डी में पिलाना प्रथम, छपरौली द्वितीय, जूनियर स्तर की खो-खो में बड़ौत प्रथम, खेकड़ा द्वितीय, कबड्डी में पिलाना प्रथम, बड़ौत की टीम द्वितीय रही। कुश्ती में अलग-अलग भार में अंश बिनौली, असद, हर्ष टांक, नवाब सन्नी, उमर, कामिल, सोनू टांक खेकड़ा प्रथम रहा। अभिमन्यु शर्मा, विजयवीर तोमर, सोमित विश्नोई, बिजेंद्र सिंह, कुलदीप बंसल, महेंद्र सिंह, वैभव राणा, रूबी, विजय विमल, प्रियंका, राजीव दांगी, सूरज खोखर का सहयोग रहा।

------------------
स्थापना दिवस मनाया
छपरौली। नेहरू युवा केंद्र बागपत के तत्वाधान में छपरौली के विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में नेहरू युवा केंद्र का स्थापना दिवस एवं पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नेहरू युवा केंद्र बागपत के लेखक मुकुंद बल्लभ शर्मा, प्रधानाचार्य राजेंद्र कुमार, कृष्णपाल, तिलकराज रूहेला, बलराम जिंदल, विजय कुमार, मास्टर महेंद्र सिंह, तेजपाल सिंह, रूबी मान, कृष्णा देवी, नीरज देवी, कार्यक्रम अधिकारी राहुल पांडेय का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed