{"_id":"5ba69a4a867a55013f17d37b","slug":"181537645130-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालिकाओं को योग का प्रशिक्षण दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालिकाओं को योग का प्रशिक्षण दिया
Updated Sun, 23 Sep 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
दोघट (बागपत)।
केंद्रीय आर्य समाज चौगामी समिति के तत्वाधान में ब्राइट फ्यूचर पब्लिक स्कूल दाहा में चल रहे योग एवं संस्कारित सत्र में आर्यवीर दल की शिक्षिकाओं ने बालिकाओं को योग का प्रशिक्षण दिया।
इस मौके पर समिति के महामंत्री हरपाल सिंह आर्य ने कहा कि वैदिक संस्कृति में राष्ट्रीय उत्थान का महत्व पूर्ण स्थान है। युवा शक्ति राष्ट्र की अनमोल धरोहर है। इसलिए स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मन रखने के लिए नियमित दिनचर्या और योग आवश्यक है। आर्यवीर दल के प्रशिक्षक रामगोपाल आर्य ने कहा कि योग मनुष्य को निरोग बनाता है। प्रतिदिन योग करने वालों को कोई भी बीमारी अपनी पकड़ में नहीं ले सकती। योग सत्र में बालिकाओं को आसनों के बारे में बताया। सह प्रशिक्षक इति आर्य, अंजली आर्या ने प्रशिक्षण दिया। इस अवसर पर नरेंद्र आर्य, मास्टर अजय राणा, मनोज भारद्वाज, सहदे, रविंद्र, भोपाल, नीरज, नेहा, वर्षा, ज्योति, गीता, रवि राणा आदि का सहयोग रहा।