{"_id":"5b996e21867a557fe86c3028","slug":"181536781857-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जूनियर वर्ग में अंशुमान ने 70 किलो वजन उठाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जूनियर वर्ग में अंशुमान ने 70 किलो वजन उठाया
Updated Thu, 13 Sep 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। श्री यमुना इंटर कॉलेज में स्कूल गेम्स फेडरेशन के अंतर्गत वेट लिफ्टिंग प्रतियोगिता हुई। इसमें पांच इंटर कॉलेजों के विद्यार्थियों ने भाग किया। जूनियर और सीनियर वर्ग के छात्रों ने हिस्सा लिया। विजेता खिलाड़ी हापुड़ में होने वाली मंडलीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे
वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाचार्य जयपाल शर्मा ने किया। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को मेहनत से आगे बढ़ना चाहिए। प्रधानाचार्य ने बताया कि प्रतियोगिता में पांच इंटर कॉलेजों के छात्रों ने भाग लिया। उन्होंने बताया कि जूनियर वर्ग के 49 केजी भार में अंशुमान ने 70 किलो वजन उठाया। 55 केजी में विकास ने 75 केजी वजन उठाया। 67 केजी में आदर्श बालियान ने 180 केजी वजन उठाया। 73 केजी में सूरज मलिक ने 150 केजी, 75 केजी में उमर मोहम्मद ने 110 केजी वजन उठाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में 55 केजी में अश्वनी ने 160 केजी, 61 में राहुल ने 120 केजी, 73 में राहुल ने 125 केजी, 89 में दिपांशु ने 140 केजी वजन उठाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
निर्णायक मंडल में पूर्व क्रीड़ा अध्यक्ष कैलाश चंद कौशिक, सर्वहित इंटर कॉलेज मीतल के क्रीड़ा अध्यक्ष भीम सिंह रहे। जनपदीय क्रीड़ा सचिव प्रधानाचार्य गजेंद्र यादव ने बताया कि सभी प्रतिभागी 19 सितंबर को हापुड़ में होने वाली मंडल की प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।