{"_id":"5b85a8e142c79217f35da2e3","slug":"181535486177-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयप्रकाश का तबादला, शैलेश कुमार पांडेय होंगे नए कप्तान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जयप्रकाश का तबादला, शैलेश कुमार पांडेय होंगे नए कप्तान
Updated Wed, 29 Aug 2018 01:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। शासन ने आईपीएस अधिकारियों की तबादला सूची जारी कर दी है। एसपी जयप्रकाश को हाथरस भेजा गया है। संत कबीरनगर के एसपी शैलेश कुमार पांडेय बागपत के नए पुलिस कप्तान होंगे।
मंगलवार को पुलिस सेवा के 30 आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए गए हैं। बागपत के एसपी जयप्रकाश को हाथरस का पुलिस कप्तान बनाया गया है। एसपी जयप्रकाश जिले में 11 महीने तक पुलिस कप्तान रहे। इस बीच जिला कारागार में पूर्वांचल के डॉन मुन्ना बजरंगी की हत्या की वारदात हुई। एसपी जयप्रकाश के कार्यकाल में वारदातों के शीघ्र खुलासे भी हुए। हत्या की वारदातों के त्वरित गति से खुलासे के लिए जयप्रकाश के कार्यकाल में टीम ने कार्य किया। स्वतंत्रता दिवस पर बेहतर कार्य के लिए पुलिस महानिदेशक की ओर से उन्हें सम्मानित भी किया गया था।