{"_id":"5b71dc4542c79246734f11fe","slug":"181534188613-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाली तीज पर ट्रेनें व बसों में खचाखच रही भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाली तीज पर ट्रेनें व बसों में खचाखच रही भीड़
Updated Tue, 14 Aug 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
हरियाली तीज पर सोमवार को ट्रेनें व बसें फूल रही। इस कारण यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचने के लिए डग्गामार वाहनों का सहारा लेना पड़ा। मुख्य मार्गों से बसें गायब रहने पर यात्रियों ने आक्रोश जताया।
हरियाली तीज को देखते हुए हालांकि लोग सुबह ही गंतव्य तक पहुंचने के लिए घर से निकले, लेकिन सुबह से ही ट्रेनों व बसों में भारी भीड़ देखने को मिली। जहां दिल्ली-सहारनपुर रेल मार्ग पर चलने वाली अधिकांश ट्रेनों खचाखच भरी रही, वहीं दिल्ली-सहारनपुर हाइवे सहित अन्य मार्गों पर चलने वाले बसों मेें भी खासी भीड़ देखने को मिली।
बड़ौत-बुढाना, बड़ौत-छपरौली सहित अन्य मुख्य मार्गों पर बसों की सेवा कम होने पर यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बसों के अभाव के चलते कई मार्गों पर लोगों को डग्गामार वाहनों का सहारा लेना पड़ा। दोगुना किराया देकर भी लोग डग्गा मार वाहन में अपने आपको सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे थे। यात्रियों को भूसे की तरफ वाहनों मेें भरा गया। कुछ को वाहनों के ऊपर बैठा दिया तो किसी को जीत व अन्य वाहनों के पीछे लटका दिया। इसको लेकर पूरे दिन मारामारी की स्थिति बनी रही। एआरएम योगेंद्र का कहना था कि हरियाली तीज को देखकर अतिरिक्त बसें चलाई गई है।