{"_id":"5b69f0024f1c1b8d6e8b4a41","slug":"181533669378-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा सरकार किसान-मजदूर विरोधी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा सरकार किसान-मजदूर विरोधी
Updated Wed, 08 Aug 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकार को किसान विरोधी बताया
दोघट। बामनौली में देवेंद्र चौधरी के आवास पर रालोद के पोल खोल धावा बोल कार्यक्रम के अंतर्गत सभा का आयोजन किया गया। इसमें भाजपा सरकार को किसान विरोधी बताया।
सभा में वक्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार जनता से किए गए वादों को पूरा नहीं कर पाई। किसानों को गन्ने का भुगतान नहीं मिल रहा है। किसान आर्थिक तंगी झेल रहे है। बिजली की दरों में दो गुना वृद्धि करके सरकार ने साबित कर दिया कि वह किसान, मजदूर विरोधी है। उन्होंने कहा कि 13 अगस्त को बड़ौत तहसील में रालोद के बैनर तले धरना-प्रदर्शन होगा। इसमें रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी भी शामिल होंगे। उन्होने धरना-प्रदर्शन में अधिक से अधिक संख्या में लोगों से पहुंचने की अपील की। सभा की अध्यक्षता कर्ण सिंह ने की व संचालन सुरेंद्र व नरेश डायरेक्टर ने संयुक्त रूप से किया। इसमें जिलाध्यक्ष सुखवीर सिंह गठिना, पूर्व विधायक वीरपाल राठी, रामकुमार चेयरमैन, मास्टर सुरेश राणा, गौरव, प्रशांत, मास्टर वेदपाल, सुभाष, गजेंद्र, श्याम सिंह, ईश्वर, राजेंद्र, जयवीर, सुरेश आदि उपस्थित रहे।