{"_id":"5b69eebb4f1c1bcb2e8b505e","slug":"181533669051-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इनोवा गाड़ी पर कैंटर पलटा, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इनोवा गाड़ी पर कैंटर पलटा, एक घायल
Updated Wed, 08 Aug 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इनोवा गाड़ी पर कैंटर पलटा, एक घायल
बागपत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर पाली गांव के पास कैंटर अनियंत्रित होकर इनोवा गाड़ी पर पलट गया। हादसे में गाड़ी चालक गंभीर रूप से घायल हुआ है। उसे जिला अस्पताल से दिल्ली के लिए रेफर किया। हादसे के बाद हाईवे एक घंटे तक जाम रहा। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों वाहनों से हटवाकर जाम खुलवाया।
दिल्ली निवासी चरण सिंह मंगलवार को अपनी इनोवा गाड़ी से बागपत की तरफ आ रहा था। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर पाली गांव के पास बागपत की तरफ से जा रहा कैंटर अनियंत्रित होकर इनोवा गाड़ी पर पलट गया। चालक चरण सिंह गाड़ी में फंस गया। मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जाम हो गई। हाइवे मार्ग पर जाम लग गया। लोगों ने किसी तरह गाड़ी से चालक को बाहर निकाला और एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल से गंभीर हालत में उसे दिल्ली रेफर किया गया है। उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। सूचना के काफी देर बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों वाहनों को हाईवे पर हटवाकर एक घंटे बाद जाम खुलवाया। हादसे के बाद कैंटर चालक मौके से भाग निकला। इस संबंध में अभी तक कोतवाली में तहरीर नहीं दी गई है। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि कैंटर में लकड़ी की खोई से लदा हुआ है। अनियंत्रित होकर इनोवा गाड़ी पर पलटा है। कैंटर चालक का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे है।
उधर, गौरीपुर मोड़ पर कांवडिय़ा को बचाने के चक्कर में बाइक सवार फिसलकर हाइवे पर गिर गई। बाइक पर सवार महिला और दो बच्चों सहित युवक घायल हो गया। पुलिस ने उन्हे घायलों को उठाकर उनका प्राथमिक उपचार कराया।