{"_id":"5b5cc90d4f1c1bb35d8b6062","slug":"181532807437-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिगंबर जैन कॉलेज में धरना शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिगंबर जैन कॉलेज में धरना शुरू
Updated Sun, 29 Jul 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)। दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज के प्राचार्य पर दिगंबर जैन समाज समिति द्वारा गेट तोड़ने के झूठे आरोप के मामले में कोतवाली में मामला दर्ज कराने से आक्रोशित शिक्षक व छात्र-छात्राओं ने कॉलेज परिसर में हंगामा किया और धरने पर बैठ गए। उन्होंने मुकदमा वापस न लिए जाने तक धरना जारी रखने की चेतावनी दी।
शनिवार को काफी संख्या में शिक्षक व छात्र-छात्राएं कॉलेज परिसर में एकत्रित हुए और प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि दिगंबर जैन समिति के पदाधिकारियों ने प्राचार्य डॉ. वीरेंद्र सिंह पर गेट तोड़ने का झूठा आरोप लगाया है और उनके खिलाफ बड़ौत कोतवाली मेें मामला भी दर्ज कराया। जबकि दो दिन पूर्व एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी ने दिगंबर जैन समाज समिति द्वारा किए जा रहे निर्माण कार्यों को गलत बताया था। एसडीएम के आदेश को भी समाज के लोग नहीं मान रहे हैं। उन्होंने प्राचार्य पर मुकदमे को वापस लेने की मांग उठाई और धरने पर बैठ गए। चेतावनी दी कि यदि प्राचार्य के खिलाफ हुआ मुकदमा जल्द वापस नहीं हुआ तो छात्र-छात्राएं व कॉलेज के प्रोफेसर उग्र आंदोलन शुरू कर देंगे। इनमें डॉ. महेश कुमार मुछाल, डॉ. विनोद कश्यप, डॉ. शशिकांत, डॉ. आंसु उज्जवल, डॉ. दीपक जैन, डॉ. अनिल जैन, डॉ. रजनी कश्यप, सर्वेश, संजय जैन, गौरव कुमार, सचिन, धीर सिंह, संजीव, डॉ. सुभाष, डॉ. किरण गर्ग आदि रहे।