फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   पूरी रात क्षेत्र में रहा ब्लैक आउट

पूरी रात क्षेत्र में रहा ब्लैक आउट

Wed, 25 Jul 2018 01:40 AM IST
Updated Wed, 25 Jul 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
पूरी रात क्षेत्र में रहा ब्लैक आउट
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

अमीनगर सराय रोड स्थित 220 केवीए बिजलीघर में रखे विद्युत ट्रांसफार्मरों में सोमवार की शाम तकनीकी खराबी आ जाने के कारण बिजलीघर से जुडे़ सैकड़ों गांवों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। इससे क्षेत्र में पूरी रात ब्लैक आउट की स्थिति बनी रही। लोगों ने फोन किए, लेकिन विद्युत निगम के कर्मचारियों ने अपने फोन बंद कर लिए। वहीं मंगलवार की सुबह विद्युत कटौती सहित अन्य समस्याओं के विरोध में कई गांवों के ग्रामीणों ने अपने क्षेत्र से संबंधित बिजलीघरों पर पहुंचकर प्रदर्शन किया और कर्मचारियों को खरी-खोटी सुनाई।
सोमवार को शाम करीबन 6छह बजे अमीनगर सराय रोड स्थित 220 केवीए बिजलीघर परिसर में रखे 200 एमवीए के दो ट्रांसफार्मरों में तकनीकी खराबी आ गई, इससे इससे जुडे़ कान्हड 132 केवीए, किरठल 132 केवीए, बड़ौत 132 केवीए, बागपत आदि सहित सात बिजलीघरों की बत्ती गुल हो गई। वहीं कारण रहा है कि 132 केवीए बिजलीघर से जुडे़ 33/11 केवीए बिजलीघर से जुडे़ दोघट, पुसार, बामनौली, बिजरौल, बड़ौत, बिनौली, किरठल, छपरौली, कंडेरा, बावली, मलकपुर, बरनावा, बड़ौली, टयौढी आदि सहित सैकड़ों गांवों में विद्युत सप्लाई ठप हो गई। इस कारण सैकड़ों गांवों में पूरी रात ब्लैक आउट स्थिति बनी रही। इससे पेयजल का संकट बना रहा। इसके अलावा टीवी शोपीस बने रहे। हजारों की संख्या में फोन बंद हो गए। लघु उद्योग बंद रहे। इससे मजदूरों को परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन

दूसरी तरफ विद्युत सप्लाई ठप होते ही विद्युत निगम के कर्मचारियों ने अपने फोन स्विच ऑफ कर लिएं। मंगलवार की सुबह बड़ौली, जौनमाना, ढ़िकाना गांव के ग्रामीणों ने एक्सईएन प्रथम, दोघट, जौहड़ी, ईदरीशपुर, बिजरौल आदि गांवों के ग्रामीणों ने एक्सईएन द्वितीय कार्यालय में पहुंचकर जमकर प्रदर्शन कर आक्रोष व्यक्त किया। दूसरी तरफ नगरवासियों ने मुख्य शिकायत केंद्र पर पहुंचकर कर्मचारियों को खरी-खोटी सुनायी। मंगलवार की दोपहर 11 बजे सप्लाई सुचारु हुई, तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। अधिशासी अभियंता द्वितीय यादवेंद्र ने बताया कि तकनीकी खराबी के चलते स्थिति पैदा हुई। अब क्षेत्र में सप्लाई सुचारु है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed