{"_id":"5b57850c4f1c1bb35d8b52ce","slug":"181532462348-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्सी साल हो गई है उम्र, कोई जरूरी नहीं चुनाव लडूं : अजित सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्सी साल हो गई है उम्र, कोई जरूरी नहीं चुनाव लडूं : अजित सिंह
Updated Wed, 25 Jul 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। रालोद अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह ने बागपत या मुजफ्फरनगर से चुनाव लड़ने के सवाल पर कहा कि अभी उन्होंने कुछ तय ही नहीं किया है। अस्सी साल की उम्र हो चुकी है, यह जरूरी नहीं है कि वह चुनाव ही लड़ें। कौन चुनाव लड़ेगा, यह सब चीजें बाद में तय होंगी। लोकसभा चुनाव में महा गठबंधन तय है। ऐसा वातावरण बन रहा है कि जो राजनीतिक दल गठबंधन में शामिल नहीं होगा वह अकेला पड़ जाएगा और खत्म हो जाएगा।
मंगलवार को लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में जन संवाद कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत में रालोद अध्यक्ष ने कहा कि यूपी की बात करें तो गठबंधन तय हैं। समय आने के साथ इस पर राजनीतिक दलों की बातचीत होगी और समन्वय भी बनेगा। ऐसा वातावरण बन रहा है कि हर पार्टी की एक साथ आना मजबूरी है, जो अकेला पड़ जाएगा, वह खत्म हो जाएगा। रालोद और भाजपा के गठबंधन का सवाल ही नहीं है। कुछ भाजपा के लोग ही जनता के बीच भ्रम फैलाते हैं। देश में भाजपा की नहीं बल्कि आरएसएस की सरकार चल रही है। हिंदू और मुस्लिम ही नहीं बल्कि हिंदुओं को भी जातिगत आधार पर बांटकर लड़ाया जा रहा है। भाजपा दंगे कराती है और लोगों को आपस में लड़ाती है। देश के सामने गलत आंकड़े पेश किए जाते हैं। राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गले लगाकर कुछ भी गलत नहीं किया। आंख मारने के लोग अपने-अपने हिसाब से अर्थ निकाल रहे हैं। समर्थन मूल्य के नाम पर किसानों को ठगा गया। रालोद की प्राथमिकता समाज में भाईचारा बढ़ाना है।