फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   कैराना से बागपत के भाजपा नेताओं की होगी घर वापसी

कैराना से बागपत के भाजपा नेताओं की होगी घर वापसी

Tue, 22 May 2018 01:12 AM IST
Updated Tue, 22 May 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
कैराना से बागपत के भाजपा नेताओं की होगी घर वापसी
बागपत। कैराना के उपचुनाव में डटे बागपत के भाजपा नेताओं की अब घर वापसी होगी। वजह है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की खेकड़ा में जनसभा। तैयारी के लिए जिले के नेताओं को दायित्व मुक्त करने के लिए प्रदेश कमेटी से अनुरोध किया है। मंगलवार तक जिले के नेताओं को प्रधानमंत्री की रैली की तैयारी में जुटने के निर्देश दिए जा सकते हैं।
विज्ञापन

असलियत में कैराना उपचुनाव भाजपा के लिए किसी इम्तिहान से कम नहीं है। यही वजह है कि बागपत के नेताओं को भी कैराना के चुनाव प्रचार के लिए उतार दिया। केंद्रीय मानव संसाधन राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह, बागपत विधायक योगेश धामा, बड़ौत विधायक केपी मलिक, छपरौली विधायक सहेंद्र सिंह रमाला, भाजपा जिलाध्यक्ष संजय खोखर समेत अन्य नेता कैराना विजय की रणनीति बनाने में जुटे हैं, लेकिन एन वक्त पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा फाइनल हो गई। ऐसे में जिला कमेटी ने प्रदेश कमेटी के सामने बागपत के नेताओं को कैराना में दी। कैराना उप चुनाव की जिम्मेदारी से मुक्त करने के लिए अनुरोध किया है। मंगलवार तक इस पर फैसला हो जाएगा और शामली से बागपत के नेताओं की घर वापसी होगी। जिलाध्यक्ष संजय खोखर स्वीकार करते हैं कि प्रधानमंत्री की रैली की तैयारियों के लिए जिले के नेताओं का जिले में रहना जरूरी है। हाईकमान से अनुरोध किया गया है, लेकिन अंतिम फैसला प्रदेश कमेटी को ही करना है। गौरतलब है कि जिले के अधिकतर जाट नेताओं को विशेषतौर पर कैराना उपचुनाव में भाजपा ने उतार दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed