फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   पांच दिन से 17 गांवों में बिजली सप्लाई ठप

पांच दिन से 17 गांवों में बिजली सप्लाई ठप

Wed, 09 May 2018 01:04 AM IST
Updated Wed, 09 May 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
पांच दिन से 17 गांवों में बिजली सप्लाई ठप
अमीनगर सराय (बागपत)। क्षेत्र में पांच दिन से बिजली न आने से व्यवस्था चौपट हो गई है। किसान फसलों की सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं। जनरेटर चलाकर लघु उद्योग धंधे संचालित किए जा रहे हैं। लाइट न आने से दिन में गर्मी और रात में मच्छरों ने लोगों को परेशान किया हुआ है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात 132 केवीए के बिजली घर में रखे 10 एमवीए के ट्रांसफार्मर में आग लग गई थी, जिससे 17 गांवों की बिजली ठप हो गई थी। मंगलवार को पांच दिन हो गए लेकिन अभी तक ग्रामीणों को बिजली नहीं मिली है। इन पांच दिनों में व्यवस्था पूरी तरह गड़बड़ा गई है। किसानों की सिंचाई का समय प्रभावित हुआ है। समय पर पानी न मिलने से फसल सूखने के कगार पर पहुंच गई और जमीन की नमी भी कम हो गई है। कुछ स्थानों पर जनरेटर चलाकर फसलों की सिंचाई की गई, जिससे किसानों को हजारों रुपये का बोझ उठाना पड़ा। वहीं पांच दिन से बिजली न आने से लघु उद्योग धंधों पर गहरा असर पड़ा है। आर्थिक नुकसान तो पहुंचा ही है, समय की भी बर्बादी हुई है। जनरेटर चलाकर कार्य करने से नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन

उधर, लाइट न आने से लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एक तो गर्मी ऊपर से बिजली न आना। रात में मच्छरों से लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऊर्जा निगम का दावा है कि मंगलवार की देर रात तक बिजली आ जाएगी, लेकिन लोगों को कोई उम्मीद नहीं है। विकास मलिक, मुकेश सोलंकी, जितेंद्र यादव, महेंद्रपाल, जगरोशन, अनुज यादव ने जल्द बिजली सप्लाई करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर एसडीओ राणा प्रताप ने बताया कि मंगलवार की शाम सात बजे तक बिजली सप्लाई चालू हो जाएगी। ट्रांसफार्मर टेस्टिंग का कार्य चल रहा है, जो शाम तक पूरा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed