{"_id":"5ad654a24f1c1b5c098b51ce","slug":"181523995810-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोल्ड कोस्ट से रिकॉर्ड के साथ लौटे वेस्ट यूपी के द्रोणाचार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोल्ड कोस्ट से रिकॉर्ड के साथ लौटे वेस्ट यूपी के द्रोणाचार्य
Updated Wed, 18 Apr 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। 21वें राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय पहलवानों ने 12 पदक जीते। कामयाबी के पीछे खिलाड़ियों की मेहनत के अलावा वेस्ट यूपी के गुरुओं के फार्मूले भी रहे। पुरुष वर्ग की फ्री स्टाइल कुश्ती टीम के कोच मुजफ्फरनगर के द्रोणाचार्य अवार्डी जगमिंद्र सिंह, बागपत के राजीव तोमर थे। महिला टीम की कोच मेरठ की अलका तोमर रही। पुरुष वर्ग की टीम के सभी खिलाड़ियों ने पदक जीतकर खेलों में नया रिकॉर्ड बनाया।
गोल्ड कोस्ट में भारतीय खिलाड़ियों ने तीसरा सबसे श्रेष्ठ प्रदर्शन किया। टीम के साथ गए प्रशिक्षकों की भूमिका भी कमतर नहीं आंकी जा सकती। खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया। मंगलवार को खिलाड़ी और कोच स्वदेश लौटे हैं। फ्री स्टाइल कुश्ती में भारतीय टीम के मुख्य कोच मुजफ्फरनगर के द्रोणाचार्य अवार्डी जगमिंद्र सिंह रहे, जबकि उनके सहायक कोच थे बागपत के मलकपुर निवासी अर्जुन अवार्डी राजीव तोमर। दिलचस्प बात यह है कि फ्री स्टाइल के सभी पहलवानों ने पदक जीते।
उधर, महिला वर्ग की फ्री स्टाइल टीम की महिला कोच मेरठ की अर्जुन अवार्डी अलका तोमर को बनाया था। प्रत्येक भार वर्ग में महिला पहलवानों ने भी कोई न कोई पदक जरूर जीता। गोल्ड कोस्ट से लौटे राजीव तोमर ने कहा कि बेहद खुशी हो रही है। पहली बार वह कोच बनकर भारतीय कुश्ती टीम के साथ गए थे। खिलाड़ी से कोच बनने का फैसला करना आसान नहीं था, लेकिन जिस तरह कामयाबी मिली, वह अपने फैसले खुश हैं। जगमिंद्र सिंह ने भी पहलवानों की सफलता पर खुशी जताई है। उनका कहना है कि टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने मेहनत की। पहली बार छह-छह वजन शामिल किए और स्वर्णिम सफलता मिली है। इससे खुशी हो रही है।
विज्ञापन
पुरुष पहलवानों ने यूं दिखाया दम
बागपत। पुरुष वर्ग की फ्री स्टाइल कुश्ती के 57 केजी में राहुल अवारे ने स्वर्ण, 65 केजी में बजरंग ने स्वर्ण, 74 केजी में सुशील कुमार ने स्वर्ण, 86 केजी में सोमवीर ने कांस्य, 97 केजी में मौसम खत्री ने रजत और 125 केजी में सुमित ने स्वर्ण पदक जीता।
किसी से कम नहीं रही महिला पहलवान
बागपत। फ्री स्टाइल कुश्ती के 50 केजी में विनेश फोगाट ने स्वर्ण, 53 केजी में बबीता कुमार ने रजत, 57 केजी में पूजा ढांढा ने रजत, 62 केजी में साक्षी मलिक ने स्वर्ण, 68 केजी में दिव्या काकरान ने कांस्य और 76 केजी में किरण ने कांस्य पदक जीता।
इन खिलाड़ियों ने भी लहराया परचम
बागपत। डिस्कस थ्रो में मेरठ की सीमा पूनिया ने रजत पदक जीता। वह चार राष्ट्र मंडल खेलों में पदक जीतने का रिकॉर्ड बना चुकी हैं। मेरठ के निशानेबाज रवि कुमार ने 10 मीटर एयर पिस्टल में कांस्य पदक जीता। पैरा पावर लिफ्टिंग में मेरठ के सचिन चौधरी ने कांस्य जीता और कुश्ती में मुजफ्फरनगर की दिव्या काकरान कांस्य पदक लेकर लौटी। बागपत की सीमा तोमर ने शूटिंग में निराश किया और ट्रैप स्पर्धा में पदक नहीं जीत सकी।