{"_id":"5ac67f144f1c1b99618b5caf","slug":"181522958100-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वृद्ध को गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्राली ने टक्कर मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वृद्ध को गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्राली ने टक्कर मारी
Updated Fri, 06 Apr 2018 01:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। दिल्ली-सहारनपुर हाइवे पर कलक्ट्रेट के सामने गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्राली ने वृद्ध को टक्कर मार दी। इससे वृद्ध के पैर की हट्टी टूट गई। हादसे में घायल वृद्ध को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वृद्ध करीब छह घंटे तक अस्पताल में स्ट्रेचर पर पड़ा तड़पता रहा। बाद में उसे मेरठ रेफर किया।
सिसाना गांव निवासी घायल वृद्ध महेंद्र बृहस्पतिवार को पैदल ही कलक्ट्रेट स्थित बैंक में आ रहा था। जब वह दिल्ली-सहारनपुर हाइवे पर कलक्ट्रेट के सामने पहुंचा तो पीछे से आ रहे गन्ने के ट्रैक्टर-ट्राली ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में वृद्ध घायल हो गया। उसने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। दुर्घटना के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्राली को लेकर फरार हो गया। बेटे प्रमोद ने बताया कि उसके पिता सुबह नौ बजे से जिला अस्पताल में स्ट्रेचर पर पड़े है, लेकिन चिकित्सकों ने उनका इलाज तक नहीं किया। उन्हें दर्द निवारक इंजेक्शन या कोई दवा नहीं दी। उनके पैर की हड्डी टूटी हुई है। आरोप लगाया कि चिकित्सकों ने बिना देखे ही उन्हें मेरठ के लिए रेफर कर खानापूर्ति कर ली है। उन्होंने एंबुलेंस को मेरठ ले जाने के लिए सूचना दी, लेकिन एंबुलेंस भी नहीं पहुंची।