{"_id":"5a8097204f1c1b462c8b75f8","slug":"181518376736-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायतघर पर अवैध कब्जा, ग्रामीण नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायतघर पर अवैध कब्जा, ग्रामीण नाराज
Updated Mon, 12 Feb 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। हिलवाड़ी गांव स्थित पंचायत घर से शिकायत करने के बाद भी अधिकारी अवैध कब्जा नहीं हटवा पाए हैं। ग्रामीणों ने कहा ग्राम सचिव भी गांव में जाने से कतरा रहे हैं। विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं।
ग्रामीणों ने कहा 14 दिसंबर को ग्राम सचिव विकास राठी विभागीय कार्यों के कारण गांव स्थित पंचायत घर मेें गए थे। तभी कुछ लोग वहां आ धमके और कहा कि ग्राम सचिवालय भवन हमारा है, हम इस पर कोई सरकारी कार्य नहीं होने देंगे। ग्राम सचिव ने बीडीओ प्रेमचंद सहित अन्य अफसरों को आपबीती बताई, लेकिन दो माह बाद भी अभी तक न तो आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई हुई है और न ही पंचायत घर को कब्जा मुक्त कराया। वहीं ग्राम सचिव भी गांव मेें जाने से कतरा रहे हैं, इससे विभागीय कार्य प्रभावित हो रहे हैं। इसको लेकर ग्रामीणों में आक्रोश पनप रहा है। उन्होंने जल्द कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। ग्राम प्रधान के प्रतिनिधि रमेश ने कहा कुछ लोगों ने पंचायत घर पर अवैध कब्जा कर रखा है, लेकिन शिकायतों के बाद भी सुनवाई नहीं हो रही है। बीडीओ प्रेमचंद ने कहा पुलिस प्रशासन से इस संबंध में मदद मांगी, लेकिन मदद नहीं मिली। ग्रामीण सतेंद्र सिंह, जितेंद्र सिंह और हरपाल ने कहा अवैध कब्जा हटवाया जाना चाहिए। डीएम ऋषिरेंद्र कुमार से मिलकर कब्जा हटवाने की मांग करेंगे।