{"_id":"5a7b59794f1c1bca798b860f","slug":"181518033273-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ौत में दूसरे दिन भी अनुपस्थित रहे 505 विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ौत में दूसरे दिन भी अनुपस्थित रहे 505 विद्यार्थी
Updated Thu, 08 Feb 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
यूपी बोर्ड परीक्षाएं दूसरे दिन बुधवार को नगर व क्षेत्र के दर्जनों परीक्षा केंद्रों पर भारी सुरक्षा बंदोबस्त के बीच शुरू हुई। इस दौरान 505 छात्र और छात्राएं परीक्षा से अनुपस्थित रहे।
बड़ौत नगर के श्रीराम शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज, जनता इंटर कॉलेज, दिंगबर जैन इंटर कॉलेज, वीर स्मारक इंटर कॉलेज और श्री महात्मा गांधी इंटर कॉलेज सहित तहसील क्षेत्र के 28 परीक्षा केन्द्रों पर दूसरे दिन बुधवार की सुबह पुलिस बंदोबस्त के बीच प्रथम पाली की परीक्षा सुबह साढे़ सात बजे से शुरू कराई गई। चेकिंग के बाद ही परीक्षा केंद्र के अंदर विद्यार्थियों को जाने दिया । इतना ही नहीं जिस रूम में परीक्षा देनी थी, वहां पर भी विद्यार्थियों की तलाशी ली । परीक्षा को पूरी तरह से नकलहीन बनाने के लिए किसी भी परीक्षार्थी को मोबाइल व अन्य सामग्री लेकर अंदर नहीं जाने दिया । परीक्षा केंद्रों से 50-50 मीटर दूरी तक भी अभिभावकों व अन्य लोगों को पुलिस व परीक्षा की ड्यूटी में लगे कर्मचारियों ने खड़ा नहीं होने दिया। जनता वैदिक इंटर कॉलेज को संकलन केंद्र बनाया । संकलन केन्द्र प्रभारी डॉ. रेखा सिंह ने बताया कि हाईस्कूल हिंदी विषय के पेपर में 9666 छात्र पंजीकृत थे। इनमें से 9161 उपस्थित रहे। जबकि 505 अनुपस्थित रहे। उन्होंने बताया दूसरी पाली में इंटरमीडिएट का व्यवसायिक विषय का पेपर था। इसमें सभी छात्र उपस्थित रहे।