{"_id":"5a7b59754f1c1b4e588b75cf","slug":"181518033269-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जांच की रडार पर आवेदक, गड़बड़ी पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जांच की रडार पर आवेदक, गड़बड़ी पर होगी कार्रवाई
Updated Thu, 08 Feb 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत प्रशासन शादी समारोह की तैयारी में जुटा है। एक सौ शादी कराने की योजना है, लेकिन बुधवार तक जांच के बाद सिर्फ 50 जोड़े ही फाइनल हुए हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष रेनू धामा समारोह में मुख्य अतिथि हैं। प्रत्येक आवेदन की जांच कराई जा रही है। सीडीओ ने कहा गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
प्रदेश सरकार ने गरीब और निर्धन परिवार की लड़कियों की शादी के लिए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना चलाई है। इसके लिए समाज कल्याण विभाग को 476 शादी कराने कराने का लक्ष्य मिला है। सीडीओ ने बीडीओ, ईओ और अन्य अफसरों 100 शादी कराने का लक्ष्य निर्धारित किया । ब्लॉक, नगर पालिका और नगर पंचायत स्तर से कम आवेदन मिलने पर सामाजिक संगठनों का प्रशासन ने सहारा लिया। जहां से करीब 50 आवेदन का अनुमान प्रशासनिक अफसर लगा रहे है।
सीडीओ चांदनी सिंह का दावा है कि निर्धारित नौ फरवरी को 50 शादी कराई जाएगी। इसके लिए सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। निर्धारित समय पर सभी शादियां कराई जाएगी। कपड़े, बर्तन, आभूषण की खरीददारी हो चुकी है। आवेदनों की जांच चल रही है। शादी में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष रेनू धामा होंगी।
विज्ञापन
वर-वधू के साथ आठ व्यक्ति हो सकेंगे शामिल
शहर के आशीर्वाद रिसोर्ट को सामूहिक विवाह योजना के लिए चयन किया गया है। समारोह में वर और वधू के साथ केवल आठ व्यक्ति शामिल होंगे। ताकि व्यवस्था में परेशानी न हो। अफसरों ने सभी आवेदक और अधिकारियों को निर्देशित किया जा चुका है।
मौलवी और मौलाना कराएंगे नवदंपति की शादी
सामूहिक विवाह योजना में हिंदू और मुस्लिम भाईचारे का संदेश दिया जाएगा। एक तरफ पंडित मंत्रोचार के साथ नवदंपति की शादी कराएंगे। दूसरी और मौलवी निकाह की कार्रवाई मुस्लिम रीति रिवाज से करेंगे। इसके लिए प्रशासन ने पंडित और मौलवी की व्यवस्था की है।
नवदंपति को होंगे प्रमाण पत्र जारी
सामूहिक विवाह योजना के बंधनों में बंधने वाले दंपति को प्रशासन की तरफ से प्रमाण पत्र जारी होंगे। जितने भी आवेदन होंगे, उसके आधार पर प्रमाणपत्र दिए जाएंगे।