{"_id":"5a736fa14f1c1bd34b8b6466","slug":"181517514657-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक किया
Updated Fri, 02 Feb 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)। दिगंबर जैन कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना की ओर से बृहस्पतिवार को एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। इसमें स्वच्छता के साथ ही पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।
शिविर का शुभारंभ कार्यक्रम अधिकारी डा. रुचिका जैन, प्राचार्य डा. वीरेंद्र सिंह और डा. गोविंद बाबू ने दीप जलाकर किया। स्वयंसेविकाओं ने ईश वंदना और लक्ष्य गीत की प्रस्तुति दी।
डा. रुचिका जैन ने कहा कि स्वच्छता अपनाने से ही रोगों से बचा जा सकता है। उन्होंने बेटियों को बेहतर शिक्षा और पेड़-पौधों की देखभाल के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
विज्ञापन
डा. गोविंद बाबू ने बताया कि जल ही जीवन है। इसलिए जल को भी बचाएं। शिविर में डा. कीर्ति शर्मा, पूजा तोमर, आस्था जैन, शिवानी, मोनिका, फरहा, अंजलि और मयंक जैन का योगदान रहा। उधर, बडौली रोड स्थित पार्श्वनाथ मंदिर में जैन स्थानकवासी गर्ल्स डिग्री कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर का शुभारंभ कार्यक्रम अधिकारी डा. प्रवित्रा खत्री ने दीप प्रज्जवलित कर किया।
डा मंजु शर्मा ने स्वच्छता, रक्तदान, पौधरोपण और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। द्वितीय सत्र में हुई गोष्ठी में छात्राओं ने मोबाइल फोन की उपयोगिता और उसके दुष्प्रभाव के बारे में तर्क दिए। छात्रा पारुल ने बताया कि मोबाइल एक वरदान है क्योंकि इंटरनेट की वजह से पूरी दुनिया एक मंच पर है। छवि ने कहा कि किसी भी सूचना को प्राप्त करने के लिए बस एक मोबाइल काफी है। लेकिन छात्रा रेनिश ने कहा कि कुछ लोग मोबाइल फोन का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं। इससे बचना चाहिए।