{"_id":"5a4e7c7a4f1c1bce6d8b7e9a","slug":"181515093114-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्द हवा के सितम से जिंदगी लाचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्द हवा के सितम से जिंदगी लाचार
Updated Fri, 05 Jan 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
पिछले 10 दिन से नगर और क्षेत्र में सर्द हवाएं सितम ढा रही है। शाम ढलते ही सड़कों पर सन्नाटा छा जाता है, लेकिन इसके बाद भी कहीं पर अलाव जलाने की व्यवस्था नहीं की गई । लोगों को स्वयं ही सर्दी से बचने के लिए व्यवस्थाएं करनी पड़ रही है। इसको लेकर उनमेें आक्रोश पनप रहा है।
कोहरे और सर्द हवा के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है, लेकिन अभी तक न तो नगरपालिका ने अलाव जलाने की व्यवस्था की है और न ही तहसील प्रशासन ने। इसको लेकर लोगों में आक्रोश पनप रहा है। बबलू मलिक, गौरव मलिक, सत्यपाल, सचिन चौहान, रवि चौहान ने कहा पिछले एक सप्ताह से अधिक समय से सर्दी लोगों को परेशान कर रही है। अधिक सर्दी से लोग बुखार, जुकाम अन्य बीमारियों से बीमार हो रहे हैं, गरीब लोगों के पास सर्दी से बचने के लिए कोई उपाय नहीं है, लेकिन इसके बाद भी प्रशासन अलाव जलाने की व्यवस्था नहीं कर रहा है। उन्होंने अलाव जलाने की मांग की। उधर शिक्षक नेता मास्टर जितेंद्र तोमर ने बढ़ती ठंड को देखकर जिला प्रशासन से 6 से 10 दिसंबर तक स्कूलों की छुट्टियां बढ़ाने की मांग की।