{"_id":"5a49393b4f1c1b8b688bb886","slug":"181514748219-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोवर रेंजरों को दूसरों की सेवा करने के लिए प्रेरित किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोवर रेंजरों को दूसरों की सेवा करने के लिए प्रेरित किया
Updated Mon, 01 Jan 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज में शनिवार को आयोजित शिविर मेें रोवर रेंजरों को दूसरों की सेवा करने के लिए प्रेरित किया।
शिविर का शुभारंभ प्रशिक्षक रामकृष्ण शर्मा, डॉ. महेश कुमार मुछाल और डॉ. विनोद कश्यप ने संयुक्त रूप से किया। शिविर मेें रोवर स्काउट लीडर डॉ. महेश कुमार मुछाल ने बताया कि रोवर सरकारी संपत्ति की रक्षा करने में सहायक होता है। इस प्रकार वह स्वयंसेवा कर दूसरों के सेवा के लिए प्रेरित कर सकता है। स्वच्छता अभियान, सामाजिक जागरूकता, पर्यावरण संरक्षण जागरूकता, अंधविश्वास एवं सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूकता रैली द्वारा समाज सेवा कर सकता है। प्रशिक्षक रामकृष्ण शर्मा ने प्रार्थना, नियम, झंडा गीत का अभ्यास कराया। इसमें काउंसलर मनोज कुमार, दीपक जैन, मनीष, दीपक , स्वाति, चारू, निक्की, दिलशाना, विप्रा जैन, सोनू, प्रभात का योगदान रहा।