फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   कोहरे ने थाम दिए वाहनों के पहिए

कोहरे ने थाम दिए वाहनों के पहिए

Tue, 26 Dec 2017 01:18 AM IST
Updated Tue, 26 Dec 2017 01:18 AM IST
विज्ञापन
कोहरे ने थाम दिए वाहनों के पहिए
बागपत।
विज्ञापन

ठंड के साथ-साथ कोहरे ने भी कहर ढाना शुरू कर दिया है। रविवार की रात में कोहरा छाया रहा, जो सोमवार सुबह करीब नौ बजे के बाद ही छटा। इस दौरान सड़कों पर वाहनों की रफ्तार धीमी रही। वहीं, चांदीनगर में कोहरे के कारण वैन तिगरी पुलिया से नीचे गिर गई। हादसे में ड्राइवर को चोट लगी है। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर आलू से लदा कैंटर पलट गया, जिससे परिचालक घायल हो गया। बुढ़ाना मार्ग पर भी बाइक सवार तीन युवक घायल हो गए।
कोहरे ने रविवार रात से ही अपना असर दिखाना शुरू कर दिया था। न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री हो गया, जिससे ठंड बढ़ने के कारण लोग कांप उठे। सोमवार सुबह करीब नौ बजे तक कोहरे के कारण सड़कों पर आवागमन प्रभावित हुआ। दुपहिया वाहन चालकों को अधिक परेशानी का सामना करना पड़ा। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे, बागपत-मेरठ रोड, चमरावल रोड, बड़ौत-मुजफ्फरनगर मार्ग, गौरीपुर मोड़ से सोनीपत मार्ग पर कोहरे के कारण वाहनों की रफ्तार धीमी रही। कई जगह हादसे भी हुए।
विज्ञापन

खेकड़ा क्षेत्र में पूर्वी यमुना नहर की तिगरी पुलिया के पास एक ईको कार नहर में जा गिरी। कार चालक लोनी निवासी इकबाल रटौल गांव किसी काम से आया था। सोमवार सुबह छह बजे घर लौट रहा था। कोहरा अधिक होने के कारण रास्ता नहीं दिखाई दिया। इकबाल को चोट लगी है। उधर, गौरीपुर मोड़ के पास आलू से लदा कैंटर विपरीत दिशा से आ रही घोड़ा बुग्गी को बचाने के चक्कर में पलट गया, जिसमें परिचालक कुरुक्षेत्र के लाड़वा गांव निवासी शिव कुमार घायल हो गया। बुढ़ाना मार्ग पर बिजरौल के निकट बामनौली निवासी दो युवक कोहरे के कारण भैंसा-बुग्गी से टकरा गए। युवक धर्मेंद्र और संजीव घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशासन के अलाव न जलवाने से लोगों में आक्रोश
दोघट (बागपत)। सोमवार की सुबह घने कोहरे के साथ पाला होने से मौसम में ठंड बढ़ गई। पुसार, दाहा, भड़ल आदि बस स्टैंडों पर प्रशासन के अलाव न जलवाने से क्षेत्रवासियों ने आक्रोश जताया। पुसार बस स्टैंड पर यात्रियों ने प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। पुसार स्टैंड पर दुकानदारों व समाजसेवियों ने अलाव जलवाने की व्यवस्था की । इसमें नीरज, ओमपाल, सुभाष राठी, विजय तोमर, मनोज पंवार, हरीश, सुखपाल, नरेश, मुकेश, सनुज, रामपाल, मुस्तकीम, असलम ने कहा प्रशासन को ठंड में अलाव की व्यवस्था करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed