फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   एनसीसी कैडटों ने सफाई अभियान चलाकर लोगों को किया जागरूक

एनसीसी कैडटों ने सफाई अभियान चलाकर लोगों को किया जागरूक

Thu, 14 Dec 2017 12:38 AM IST
Updated Thu, 14 Dec 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
एनसीसी कैडटों ने सफाई अभियान चलाकर लोगों को किया जागरूक
एनसीसी कैडेट्स ने सफाई अभियान चलाकर लोगों को किया जागरूक
विज्ञापन

बड़ौत (बागपत)।
74 यूपी वाहिनी एनसीसी बड़ौत के एनसीसी कैडेट्स ने स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत नगर के अधिकांश स्कूल व कॉलेजों में सफाई अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया।
दिगंबर जैन कॉलेज की कैडेट भूमिका जैन ने कहा कि अपने परिवेश को साफ रखना और सफाई के नियमों का पालन करना सभी के लिए जरूरी है। गंदगी अनेक बीमारियों का कारण बनती है। खुलें में शोच करना बीमारियों को न्यौता देना है। खुले में शौच की आदत को बदलकर स्वस्थ जीवन शैली अपनानी चाहिए। प्राचार्य डॉ. वीरेंद्र सिंह ने कहा कि व्यक्ति के स्वस्थ एवं विकास में स्वच्छता का विशेष महत्व है। हिंदी विभाग के प्रोफेसर डॉ. अमित जैन ने कहा कि हमें खाना खाने से पहले अपने हाथ धोने चाहिए। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. वीरेंद्र सिंह, डॉ. महेश कुमार मुछाल, लेफ्टिनेंट धर्मेंद्र कुमार, कैप्टन मुकेश कुमार, सूबेदार मेजर मोहिंद्र सिंह, सूबेदार जसवंत सिंह, नायाब गिरधारी लाल, बीएचएम, मंगल सिंह, हवलदार गुरुजोद सिंह, सीएचएम सुखपाल, विपिन, अशोक, मनोज धामा, अनिल, अरविंद, घनश्याम शर्मा, ओमपाल, राजेंद्र, राजकुमार, प्रमेंद्र, अतरपाल सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन


विचार गोष्ठी हुई
बड़ौत। जैन स्थानकवासी गर्ल्स डिग्री कॉलेज में बुधवार को स्वराज हमारा जन्मसिद्ध अधिकार विषय पर हुई विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि बाल गंगाधर तिलक ने केसरी में लिखा है कि हमारा राष्ट्र एक वृक्ष की तरह है जिसका मूल तना स्वराज्य है और स्वदेशी एवं बहिष्कार इसकी शाखाऐं है। इस अवसर पर राशि प्रथम, आस्था पंवार द्वितीय व पूजा मलिक तृतीय रही। प्राचार्या डॉ. अनिता जैन ने उन्हें सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed