फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   बागपत में भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग

बागपत में भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग

Thu, 07 Dec 2017 01:06 AM IST
Updated Thu, 07 Dec 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
बागपत में भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग
बागपत। जिले में बुधवार रात करीब नौ बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। आसपास के लोगों से भूकंप की जानकारी ली। स्थिति सामान्य होने के बाद लोग अपने घरों को लौटे। पूरे एनसीआर क्षेत्र में इसे महसूस किया गया। बामनौली गांव निवासी रोहित तोमर ने बताय कि अचानक महसूस किए झटकों से पहले कुछ समझ में नहीं आया। गली में शोर-शराबा सुनकर लोग घरों से बाहर निकले। इसके बाद पता चला वह भूकंप के झटके हैं। इसकी तीव्रता के बारे में कुछ जानकारी नहीं मिल सकी। बागपत, बड़ौत, खेकड़ा, छपरौली समेत पूरे जिले में झटके महसूस किए गए। किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है। झटके लगते ही लोगों ने आसपास के जिलों के अपने परिचितों को कॉल कर मामले की जानकारी ली। व्हाट्स एप पर भूकंप की खबरें खूब वायरल हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed