फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   कड़ी सुरक्षा में मतगणना, चप्पे-चप्पे पर रही पुलिस

कड़ी सुरक्षा में मतगणना, चप्पे-चप्पे पर रही पुलिस

Sat, 02 Dec 2017 12:46 AM IST
Updated Sat, 02 Dec 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
कड़ी सुरक्षा में मतगणना, चप्पे-चप्पे पर रही पुलिस
हंगामा करने वाले लोगों को पुलिस ने खदेड़ा
विज्ञापन

बागपत। निकाय चुनाव की मतगणना कड़ी सुरक्षा में हुई। इसके लिए पुलिस और पीएसी तैनात की गई थी। मतगणना केंद्र छावनी में तब्दील रहे। परिणाम घोषित होने पर हंगामा करने वालों को पुलिस ने लाठी फटाकर खदेड़ा।

निकाय चुनाव की मतगणना शुक्रवार को बागपत के एसपीआरसी डिग्री कालेज, बड़ौत की कृषि उत्पादन मंडी और खेकड़ा के एमएम कॉलेज में हुई। सुबह आठ बजे मतगणना का समय निर्धारित किया गया था। इसलिए सात बजे ही केंद्र पर प्रत्याशियों के एजेेंट पहुंच गए थे। थोड़ी देर बाद ही प्रत्याशियों के समर्थक आने शुरू हो गए थे, जिन्हें पुलिस ने मतगणना केंद्र से 200 मीटर की दूरी पर ही रोक दिया। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस और पीएसी लगाई गई थी। पर्यवेक्षक चंद्र प्रकाश त्रिपाठी, डीएम भवानी सिंह खंगारौत और एसपी जय प्रकाश ने केंद्र की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। शाम करीब चार बजे तक वोटोें की गिनती चली। उधर, परिणाम घोषित होने के बाद विजेता और पराजित प्रत्याशी के समर्थकों में विवाद हो गया था। इसको लेकर सड़क पर ही हंगामा हो गया। इससे रोड जाम हो गया था। पुलिस ने लाठी फटाकर भीड़ को खदेड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed