{"_id":"5a07551d4f1c1b87698bad24","slug":"181510429981-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे का केंद्रीय राज्यमंत्री आज करेंगे निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे का केंद्रीय राज्यमंत्री आज करेंगे निरीक्षण
Updated Sun, 12 Nov 2017 01:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। रविवार को केंद्रीय मानव संसाधन, जल संसाधन, नदी विकास और गंगा पुनरोद्धार राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे का निरीक्षण करेंगे। अफसरों की टीम उनके साथ रहेगी। हाईवे निर्माण की यूपी सरकार से एनओसी मिलने के बाद निरीक्षण रखा गया है। हाईवे के गड्ढों की वजह से चार जिले के लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। गौरीपुर मोड़, सरूरपुर कलां, गेस्ट हाउस सहित कई स्थानों पर गड्ढों से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह हाईवे गाजियाबाद, बागपत, शामली, मुजफ्फरनगर और सहारनपुर से होकर गुजरता है। निरीक्षण के लिए सूचना, पर्यटन धमार्थ कार्य विभाग के सचिव ने पांचों जनपदों के डीएम को पत्र के माध्यम से निरीक्षण की सूचना दें दी है।
विज्ञापन