फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   पुराने दर्द की धीरे-धीरे हो रही दवा

पुराने दर्द की धीरे-धीरे हो रही दवा

Wed, 08 Nov 2017 01:22 AM IST
Updated Wed, 08 Nov 2017 01:22 AM IST
विज्ञापन
पुराने दर्द की धीरे-धीरे हो रही दवा
बागपत। नोट बंदी को एक साल बीत गया। नोट बंदी के एलान के साथ बाजार में छाई मंदी का असर अब तक दिख रहा है। व्यापारियों का कहना है कि नोट बंदी के बाद जीएसटी से परेशानी बढ़ी। बाजार की स्थित पूरी तरह ठीक नहीं है। नोट बंदी का संपत्ति के काम पर सबसे ज्यादा असर पड़ा है।
विज्ञापन

नोट बंदी के बाद बैंकों के बाहर जिलेभर के लोग कतार में नजर आए। घर या दुकानों में रखे पुराने नोट बैंकों तक तो पहुंच गए, लेकिन पर्याप्त मात्रा में नोट अभी तक वापस मार्केट में नहीं आए हैं। इसका असर बाजार पर दिखता है। सबसे बड़ी वजह है कि नोट बंदी से उबरने के बाद जीएसटी लागू हो गया, इससे व्यापारियों की उलझने बढ़ गई। इस कारण बाजार के पटरी पर लौटने की रफ्तार उम्मीद से कहीं कम दिख रही है। व्यापारी जगदीश अरोरा कहते हैं कि बाजार नोट बंदी से पूरी तरह धड़ाम हो गया था, अब तक इसमें उबार नहीं आया। जीएसटी ने बाकी की कसर पूरी कर दी। दुकानदार सुरेंद्र चौहान कहते हैं कि नोट बंदी से शुरूआत में मुसीबत का सामना करना पड़ा, लेकिन अब हालात सुधर रहे हैं।
विज्ञापन



संपत्ति में ऐसी मंदी, नहीं बढ़े सर्किल रेट
नोट बंदी के बाद संपत्ति में आई मंदी के कारण बाजार अभी तक उबर नहीं सका है। यही वजह है कि इस बार जिले के सर्किल रेट तक नहीं बढ़ाए गए। बागपत, बड़ौत और खेकड़ा में बैनामों का टारगेट तक पूरा नहीं हो पा रहा है। एक साल बाद भी संपत्ति के काम में उछाल नहीं आ सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन



कई लोगों की हुई थी मौत, कार्रवाई भी
नोट बंदी के दौरान जिले में कई लोगों की मौत हो गई थी। निवाड़ा में युवक की मौत के अलावा कोताना में बैंक में ही किसान की मौत हो गई थी। उधर, अमीनगर सराय की शाखा में पुलिसकर्मियों ने लोगों पर डंडे बरसाए तो इनके खिलाफ कार्रवाई की गई थी।


अब तक मुसीबत है दो हजार का नोट
नोट बंदी के दौरान बाजार में लोगों को राहत देने के लिए नई करेंसी के तौर पर दो हजार रुपये का नोट उतारा गया, लेकिन इससे परेशानी ही बढ़ी है। आम आदमी दो हजार रुपये के नोट को लेकर परेशानी झेलता है, यही नहीं छोटे दुकानदारों को भी मुश्किलें होती है। बाजार मेें पर्याप्त संख्या में 50 या एक सौ रुपये के नोट अभी नजर नहीं आ रहे हैं।

व्यापारी संजय जैन का कहना है कि पीएम नरेंद्र मोदी का यह कदम देश हित में सही रहा, क्योंकि इससे काला धन रखने वालों और भ्रष्टाचारियों पर अंकुश लगा है।
उद्यमी आकाश चौधरी कहते हैं कि नोट बंदी देश के हित के लिए तो सही है, लेकिन इससे व्यापारियों को काफी नुकसान पहुंचा है। व्यापार हित में नोट बंदी लाभदायक नहीं रही।

मेडिकल स्टोर संचालक अनुराग मोहन का कहना है कि नोट बंदी से व्यापार अब तक प्रभावित है। दवा का व्यापार हो या फिर अन्य कोई सभी बुरी तरह से प्रभावित हुए।
स्कूल संचालक हर्षित जैन का कहना था कि स्थिति अब सामान्य हो चुकी है। कालेधन और भ्रष्टाचार पर भी काफी हद तक अंकुश लगा है।
कपड़ा व्यापारी नवनीत जैन का कहना था कि नोट बंदी के दौरान कपड़ा व्यापार ठप सा हो गया था। कैश की कमी के चलते बाहर से माल नहीं ला पा रहे थे और लोगों के पास कैश न होने के चलते पुराना माल बिक नहीं रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed