{"_id":"59b1a10e4f1c1be47f8b4d82","slug":"181504813326-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जरूरतमंदों की सेवा सबसे बड़ा पुण्य: संजीव बालियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जरूरतमंदों की सेवा सबसे बड़ा पुण्य: संजीव बालियान
Updated Fri, 08 Sep 2017 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने कहा मानवता की सेवा ही भगवान की पूजा है। प्रत्येक व्यक्ति को इसके लिए आगे आना चाहिए। दीन हीन की सेवा ही सबसे बड़ा पुण्य कार्य होता है। उन्होंने कहा सरकार देश को नवनिर्माण की ओर ले जा रही है।
लायंस क्लब की ओर से कस्बा टटीरी के वैदिक कन्या डिग्री कॉलेज में मेधावी छात्र-छात्राओं, शिक्षक और नेत्रदान करने वालों को पूर्व मंत्री ने सम्मानित किया। संजीव बालियान ने कहा गरीब एवं निर्बल लोगों की सेवा करने में अग्रणी भूमिका निभाने वाले संगठन भी बधाई के पात्र हैं। नेत्र शिविर के साथ-साथ सामाजिक कार्यों करके लोगों की सेवा करते हैं। सामाजिक संगठनों को चाहिए वह भी दीनहीन की सेवा करें और जरूरत के अनुसार बेसहारा लोगों का सहारा बनें।
बागपत के भाजपा विधायक योगेश धामा ने कहा प्रत्येक व्यक्ति दूसरों के लिए प्रेरणा बनें, इससे बेहतर समाज का निर्माण होगा। रेलवे बोर्ड की सदस्य डॉ. सरिता अग्रवाल ने कहा क्लब का प्रयास बेहतर है। अतिथियों ने नेत्रदान पखवाड़े के 24 विजेता बच्चों को स्मृति चिह्न और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर अशोक कुमार, प्रोफेसर डॉ. जयप्रकाश प्रेमदेव, डॉ. आरके जैन, डॉ. मीना कुमार, योगाचार्य राम सिंह वर्मा, छात्रों में अमित, यशिका गुप्ता, अजय कुमार, सोनिया, भूमिका, प्रतीक्षा, शिवानी शर्मा, सूरज कुमार, विनीत कुमार, आकांक्षा शर्मा, स्वाति, यादव, प्रियांशी, जैनिक त्यागी को सम्मानित किया । इसकी अध्यक्षता सचिन सिंघल और संचालन अभिमन्यु गुप्ता ने किया। इसमें ईश्वर अग्रवाल, दीपक गोयल, अतुल जिंदल, अशोक कुमार, राकेश सभासद, अश्वनी मानव, कौशल त्यागी, संतोष त्यागी, संतोष गुप्ता, जिला पंचायत सदस्य रविंद्र बली, संजय सैनी मौजूद रहे।