{"_id":"59a31fe14f1c1b6f178b4ac8","slug":"181503862753-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवाओं को संस्कारवान शिक्षा की जरूरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवाओं को संस्कारवान शिक्षा की जरूरत
Updated Mon, 28 Aug 2017 01:28 AM IST
विज्ञापन
युवाओं को संस्कारवान शिक्षा की जरूरत
बड़ौत (बागपत)। छछरपुर गांव में रविवार को जनसभा का आयोजन किया । इसमें युवाओं में बढ़ती नशाखोरी की आदतों पर चिंता जताई। सभा में युवाओं का मार्गदर्शन करने के लिए जन जागरूक अभियान चलाने का निर्णय लिया।
जनसभा की अध्यक्षता ग्राम प्रधान अनिल कुमार एडवोकेट ने की। संचालन महिपाल ने किया। ग्राम प्रधान अनिल कुमार एडवोकेट ने कहा आज का युवा नशे का आदी हो चुका है और गलत रास्तों पर चलकर अपना पतन कर रहा है। उन्होंने इसका जिम्मेदार उनके परिजनों को माना, जो अपने बच्चों पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। उन्होंने कहा युवा शिक्षित और मजबूत होगा तो देश और राष्ट्र की उन्नति होगी। वक्ताओं ने भी युवाओं में नशाखोरी की बढ़ती आदतों पर चिंता व्यक्त की। इसमें युवाओं का मार्गदर्शन करने के लिए जन जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय लिया। इसमें मोहित, संजय, अभिषेक, सागर, सुधीर, पंकज, धर्मेंद्र सुरेश, राजेंद्र, महेंद्र, इकबाल, सुभाष, रोहताश, जयवीर आदि रहे।