फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   बाढ़ पीड़ितों के लिए इकट्ठा की गई राहत राशि

बाढ़ पीड़ितों के लिए इकट्ठा की गई राहत राशि

Sun, 20 Aug 2017 01:59 AM IST
Updated Sun, 20 Aug 2017 01:59 AM IST
विज्ञापन
बाढ़ पीड़ितों के लिए इकट्ठा की गई राहत राशि
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

सेंट आरवी कान्वेंट स्कूल में शनिवार को छात्र-छात्राओं सहित शिक्षकों ने बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत एकत्रित किया। राहत को जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री को भेजा जाएगा।

कार्यक्रम का शुभारंभ डायरेक्टर अनुराग जैन व निर्देशिका चारू जैन ने किया। उन्होंने कहा कि आज अंधाधुंध पेड़ कटान व ग्लोबल वार्मिंग के चलते प्राकृतिक आपदा का संकट खड़ा हो गया है। बिना बरसात के मौसम में तेज बारिश व बरसात के मौसम मेें सूखा पड़ना आम बात हो गयी है। डायरेक्टर अनुराग जैन ने बताया कि आज कई जगहों पर प्राकृतिक आपदा के चलते उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश सहित अन्य कई राज्यों में भीषण बाढ़ आयी हुई है। इस समय गोरखपुर-बस्ती मंडल मेें भीषण बाढ़ की चपेट में दर्जनों गांव के लोग आए हुए हैं। जहां पर लोगों की जरूरत के लिए प्रयोग मेें आने वाली बिजली, राशन व पीने के लिए पानी आदि की सप्लाई पूरी तरह से बाधित हो चुकी है। स्कूली छात्र-छात्राओं सहित शिक्षक-शिक्षिकाओं ने बाढ़ पीड़ितों को राहत पहुंचाने के लिए राहत कोष बॉक्स तैयार कर उसमें राहत धनराशि जमा की। डायरेक्टर अनुराग जैन ने बताया कि यह राहत धनराशि डीएम बागपत के माध्यम से पीएम नरेंद्र मोदी को भेजी जाएगी। संचालन निर्दोष ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed