{"_id":"597e27474f1c1b53578b45cf","slug":"181501439815-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बूथ अध्यक्ष घर-घर जाकर करें योजनाओं का प्रचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बूथ अध्यक्ष घर-घर जाकर करें योजनाओं का प्रचार
Updated Mon, 31 Jul 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बूथ अध्यक्ष घर-घर जाकर करें योजनाओं का प्रचार
चांदीनगर (बागपत)। रटौल गांव में स्थित शिव मंदिर में भाजपा के बूथ अध्यक्षों की बैठक हुई। इसमें मुख्य अतिथि जिला विस्तारक त्रिवेंद्रम शामिल रहे। उन्होंने हर कार्यकर्ताओं को भाजपा की नीतियों को प्रचार-प्रसार करने का आह्वान किया।
इसमें वक्ताओं ने कहा केंद्र और प्रदेश सरकार ने हर वर्गों का ध्यान रखकर योजनाएं चलाई है, इसका लाभ उन तक पहुंच रहा है। कार्यकर्ता योजनाओं का प्रचार-प्रसार करें। अपने क्षेत्र में घूमकर जनता को योजनाओं की जानकारी दें। वहीं बूथ अध्यक्षों ने क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने कहा क्षेत्र में डिग्री कॉलेज, अस्पताल, रोडवेज बस सेवा मुहैया कराई जाए। बूथ के अध्यक्ष वकील अहमद ने कहा फूड इंस्पेक्टर की मिलीभगत से रटौल में अवैध कटान हो रहा है। अन्य ने कहा सांसद निधि से सोलर लाइट नहीं लगाई। इसमें जिला मंत्री कंवर पाल सिंह, मंडल अध्यक्ष नरेश वर्मा, विपिन महेश्वरी, ओमपाल सिंह, मनोज, हेमबीर सिंह, गजेंद्र त्यागी मौजूद रहे।