{"_id":"594c17e04f1c1b77398b4611","slug":"181498159072-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खरीफ कृषक गोष्ठी में किसानों को दी गयी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खरीफ कृषक गोष्ठी में किसानों को दी गयी जानकारी
Updated Fri, 23 Jun 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित राजकीय बीज भंडार पर बृहस्पतिवार को खरीफ कृषक गोष्ठी का आयोजन किया। इसमेें वक्ताओं ने कहा कृषि वैज्ञानिकों की सलाह लेकर किसान खेती करें, इससे किसान उत्पादन बढ़ेगा और आय भी बढ़ेगी।
एसडीओ कृषि तेजपाल सिंह, भूमि संरक्षण अधिकारी डॉ. संतराम और गोदाम इंचार्ज नौरंग ने संयुक्त रूप से गोष्ठी का शुभारंभ किया। इसमें भूमि परीक्षण प्रयोगशाला के अध्यक्ष जय कुमार शर्मा ने मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना की जानकारी दी। एसडीओ (कृषि) तेजपाल चौहान ने शासन द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी और काश्तकारों को पंजीकरण कराकर योजना का लाभ उठाने की अपील की। गोदाम इंचार्ज नौरंग ने फसलों मेें लगने वाले कीटों और उनकी रोकथाम के उपाय बताए। उन्होंने कहा यदि किसान वैज्ञानिकों की सलाह लेकर खेती करें तो किसान की आय बढ़ेगी और कृषि लागत कम होगी। इसकी अध्यक्षता कांती प्रसाद त्यागी ग्राम प्रधान चौबली ने की। संचालन एसडीओ तेजपाल सिंह ने किया। इसमें डॉ. महेंद्र सिंह डबास, शीशपाल सिंह, ओमपाल, कुलदीप, प्रमोद, सतेंद्र आदि रहे। इसमें बावली, मलकपुर, ढ़िकाना, चौबली, वाजिदपुर, गुराना, हिलवाड़ी, जौनमाना, बड़का सहित कई गांवों के काश्तकारों ने भाग लिया।