फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   अधिवक्ता पर हुये हमलें व लूट के विरोध में प्रदर्शल, हड़ताल

अधिवक्ता पर हुये हमलें व लूट के विरोध में प्रदर्शल, हड़ताल

Fri, 23 Jun 2017 12:52 AM IST
Updated Fri, 23 Jun 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
अधिवक्ता पर हुये हमलें व लूट के विरोध में प्रदर्शल, हड़ताल
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

हमलाकर वकील से लूटपाट करने के मामले में पुलिस के कोई कार्रवाई नहीं करने पर तहसील के अधिवक्ताओं ने बृहस्पतिवार को कार्य नहीं किया और तहसील में जुलूस निकालकर धरना दिया और डीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।

बुधवार को दो असामाजिक तत्वों ने तहसील गेट पर तहसील के अधिवक्ता शकील अहमद पर कातिलाना हमलाकर 10 हजार रुपये लूट लिए थे। इस मामले में दो लोगों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर भी दी, लेकिन पुलिस ने इस मामले में 24 घंटे बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसे लेकर बृहस्पतिवार को रेवन्यू बार एसोसिएशन के अध्यक्ष वेदपाल पंवार और महामंत्री आनंद पाल तोमर के नेतृत्व में अधिवक्ता एकत्र हुए और तहसील में कार्य विरक्त कर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर जुलूस निकाला और एसडीएम कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए। उन्होंने कहा एक ओर वकील शकील के साथ मारपीट और लूट की घटना में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। जबकि बिनौली पुलिस ने प्रमेंद्र कुमार अधिवक्ता के खिलाफ झूठा केस दर्ज कर लिया। अधिवक्ताओं ने कहा यदि दो दिन में इस मामले में कार्रवाई नहीं होती तो वे उग्र आंदोलन शुरू करेंगे। इसके बाद उन्होंने डीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। इसमें अधिवक्ता शकील पर हुए हमले और लूट की रिपोर्ट अविलंब दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार करने, बिनौली पुलिस द्वारा अधिवक्ता प्रवेंद्र कुमार के विरुद्ध दर्ज झूठे मुकदमे अविलंब वापस लेने, तहसील परिसर में अधिवक्ताओं को सुरक्षा देने, तहसील परिसर में अविलंब पुलिस चौकी की स्थापना कराने आदि मांगे उठाई गई। इस अवसर पर अधिवक्ताओं में धर्मवीर सिंह, विनोद मान, विरेंद्र चौहान, यशवीर चौहान, विनेश तोमर हरबीर सिंह, तेजवीर सिंह, अजय कुमार, पुष्पेंद्र कुमार, नरेश पाल, ईश्वर सिंह, संजीव कुमार आदि रहे। दूसरी तरफ सीओ कर्मवीर सिंह ने बताया इस केस की जांच कराई जा रही है, उस आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed